whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27261844
Loading...


मेदिनीनगर से रामनवमी का जुलूस देख लौट रहे गढ़वा के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, चार गंभीर

location_on गढ़वा access_time 18-Apr-24, 11:50 AM visibility 740
Share



मेदिनीनगर से रामनवमी का जुलूस देख लौट रहे गढ़वा के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत, चार गंभीर
मृतक शिवम सोनी एवं अन्य चार घायल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मेदिनीनगर से रामनवमी का जुलूस देखकर लौटने के क्रम में बराव के नजदीक, सुबह 6 बजे के करीब, गढ़वा के युवकों की कार दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें कार चला रहे युवक की मृत्यु हो गई एवं बाकी के चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुर्घटना में घायल 4 युवकों में से 2 का इलाज मेदिनीनगर के सदर अस्पताल व 2 का ईलाज वहीं के निजी नर्सिंग होम में किया जा रहा है। मृतक युवक शहर के मेन रोड निवासी (पाठक मोहल्ला के सामने) शिवम सोनी बताया जा रहा है। जबकि घायलों में सुखबाना निवासी अंकुर कुमार मौर्या, सहिजना निवासी अभिजीत पटेल, मझिआंव रोड ऊंचरी निवासी अंकुर अग्रवाल तथा टंडवा के माली मुहल्ला निवासी श्रेष्ठ केशरी का नाम शामिल है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम गढ़वा सदर अस्पताल में किया गया।
जानकारी के अनुसार उक्त सभी युवक गढ़वा में रामनवमी का जुलूस देखने के बाद तड़के 3 बजे भोर में अपने कार से मेदिनीनगर का रामनवमी जुलूस देखने गए थे। सुबह लौटने के दौरान पलामू जिला अतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बराव के समीप सुबह 6 बजे के करीब उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे शिवम सोनी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल युवक में से एक ने बताया कि उनकी गाड़ी में पीछे से दूसरी वाहन ने धक्का मार दिया था। उसके बाद गाड़ी असंतुलित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। इस दौरान उनकी गाड़ी में करंट भी प्रवाहित हो गया था और टकराने के बाद कार पांच से छः बार पलटते हुए काफी दूर चली गई। घायल युवकों ने थोड़ा सम्हलने के बाद फोन से इसकी जानकारी गढ़वा में अपने परिजनों को दी।
उसके बाद परिजनों के द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर उन्हें ईलाज के लिए मेदिनीनगर ले जाया गया। रामनवमी के सुबह ऐसा अति दुःखद खबर मिलने से शहर का माहौल काफी गमगीन है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play