गढ़वा : थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़वा स्टेशन के समीप मदरसा रोड रेलवे फाटक पर साइकिल सवार युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। दुर्घटना के स्थान पर शरीर का भाग जगह-जगह बिखरा पड़ा था। शरीर का हिस्सा लगभग 100 मीटर दूर तक बिखरा हुआ था और साईकिल लगभग 20 मीटर दूर डाउन लाइन से बाहर फेंकाया हुआ था।
दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। वही दुर्घटना की जानकारी परिजनों को मिली और परिजन दुर्घटना स्थल पर पहुंच चुके थे। युवक की पहचान थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा सुखवाना निवासी वीरेंद्र प्रसाद के लगभग 19 वर्षीय पुत्र अरुण प्रसाद के रूप में हुई।
जानकारी देते हुए मृतक के चाचा जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि कल 18 अप्रैल को भतीजी यानी मृतक अरुण की बहन का तिलक चढ़ाने नबीनगर जाना था।
जिसको लेकर जितेंद्र अपने घर से बाजार की ओर सामान लेने के लिए जा रहा था इस दौरान दुर्घटना हुई है। जितेंद्र की बहन की तिलक 18 अप्रैल को और शादी 23 अप्रैल को तय की गई थी। उन्होंने कहा कि सभी परिजन आ रहे हैं और कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को उठाया जाएगा। इधर गेट पर मौजूद गेटमैन लक्ष्मण मेहता ने बताया कि अप लाइन से लाइट इंजन 15.08 बजे पार कर रही थी उसी दौरान दुर्घटना हुई है। दुर्घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दे दी गई है।