मझिआंव : प्रखंड के सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग ने पंचायत के प्रतिनिधि एवं प्रखंड के कर्मियों के साथ बैठक की।
बैठक के पश्चात वीडियो ने कहा कि राज्य नहीं बल्कि देश नाजुक स्थिति से गुजर रही है। बेरोजगारों की संख्या में इफाजा हो चुकी है। ऐसी स्थिति में सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करते हुए बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए सरकार भरपूर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर के विभिन्न गांव में विकास की गति को बढ़ावा देने के लिए जरूरतमंद लोगों के पीएम आवास उपलब्ध कराने हेतु रजिस्ट्रेशन कराने, मनरेगा योजना के तहत प्रत्येक गांव में कम से कम 8 योजना का शामिल कराने, वृक्षारोपण, नाला जीर्णोद्धार, खेल का मैदान तथा मेड़बंदी आदि योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए संबंधित पंचायत के जनप्रतिनिधि मुखिया एवं पंचायत सेवक, रोजगार सेवक को निर्देश दिया गया है।
उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर के विभिन्न गांव के लिए 566 पीएम आवास का लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत सचिवों को निर्देश देते हुए कहा है कि अविलंब जरूरतमंद लाभार्थियों की योजना से संबंधित दस्तावेजों का संग्रह कर सूची तैयार कराने के पश्चात रजिस्ट्रेशन कराने की व्यवस्था करें।
इस मौके पर नाजिर जितेंद्र सिंह, राजकुमारी सिन्हा, मुखिया आदित्य कुमार ठाकुर, राजेंद्र मेहता, रजनी देवी, बीबी मसरुन निशा, आदि उपस्थित थे।