whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27266721
Loading...


मेराल में फ्लाईओवर निर्माण कार्य, 18 को बड़े वाहनों की नो इंट्री, छोटे वाहनों के लिए बदला मार्ग

location_on मेराल access_time 16-Apr-24, 08:18 PM visibility 667
Share



मेराल में फ्लाईओवर निर्माण कार्य, 18 को बड़े वाहनों की नो इंट्री, छोटे वाहनों के लिए बदला मार्ग
मेराल में फ्लाईओवर निर्माण कार्य


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : एनएच 75 पर मेराल में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके सभी पिलरों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। 18 अप्रैल से गर्डर चढ़ाने एवं स्लेब का कार्य भी शुरू हो जाएगा। परियोजना के उच्च पदस्थ अधिकारियों के अनुसार 18 अप्रैल से गर्डर चढ़ाने व अन्य कार्यों को देखते हुए छोटे वाहन मार्ग बदल कर जाएंगे। जबकि बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल से गढ़वा में संचालित नो एंट्री के समयानुसार तीन-तीन घंटे के लिए बड़े वाहनों के मेराल बाज़ार में नो एंट्री रहेगी। जबकि दुपहिया एवं छोटे चारपहिया वाहनों को मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। इसके अनुसार गढ़वा की ओर से रमना एवं श्रीबंशीधर नगर की ओर जाने वाले छोटे वाहनों को नेनुआ मोड़ से डंडई मार्ग की ओर जाने वाले चौराहा यानी फ्लाईओवर के पिलर संख्या 47-48 के मध्य पर निकाला जाएगा।
जबकि श्रीबंशीधर नगर एवं रमना से गढ़वा की ओर जाने वाले छोटे वाहनों को पिलर संख्या 47-48 के पास डंडई मार्ग को जाने वाले चौक से घुमा कर नेनुआ मोड़ पर निकाला जाएगा। परियोजना के अधिकारियों ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play