मेराल :मेराल थाना क्षेत्र के गेरुआ गांव टोला करियइजरही स्टैंड चौक में शनिवार के रात्रि को किराना दुकान में आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर ख़ाक हो गया। उक्त दुकान उसी गांव के वीरेंद्र विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा का है जो 3 वर्ष पर पहले गांव के ही चूल्हन सिंह के किराए के मकान में किराना सामान का दुकान किया था।
वीरेंद्र विश्वकर्मा ने बताया हर रोज की तक शनिवार के 9:00 बजे रात्रि को दुकान बंद कर घर चला गया सुबह टियूशन पढ़ने वाले बच्चों ने दुकान में धुआ निकलने की जानकारी दी मैंने तुरंत अपनी दुकान पहुंचा देखा कि दुकान से धूवां काफी तेज निकल रहा है। मैंने जब दुकान का ताला खोल अंदर गया तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था उक्त दुकानदार ने बिजली के शॉर्ट सर्किट होने की जांच किया तो बोर्ड वह केवल सही पाया।
गांव के ग्रामीणों ने दुकान में आग लगने की जानकारी पाकर काफी संख्या में जमा हो गए। लोगों में कानाफूसी चर्चा होने लगी यह सब कैसे हो गया। दुकान का मालिक वीरेंद्र विश्वकर्मा द्वारा थाना में आवेदन देकर अज्ञात लोगों के ऊपर शंका जाहिर करते हुए मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इधर मामले को मेराल पुलिस ने एफ आई आर दर्ज करते हुए छानबीन में जुट गई है।