मझिआंव : लॉक डाउन के मद्देनजर लोग जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। शुक्रवार को अंचलाधिकारी राकेश सहाय ने एसबीआई शाखा के नीचे लगी भीड़ को हटाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ यथावत रही। लोग एक दूसरे से सोशल डिस्टेंस का अनुपालन एकदम नहीं कर रहे हैं। जिससे लॉक डाउन का धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही है। इक्का-दुक्का छोड़कर सभी दुकाने सुबह 6:00 बजे से लेकर दोपहर 1:00 बजे तक खोले जाने का निर्देश दिया जा चुका है फिर भी अधिकांश दुकानें का सट्टर निर्धारित समय से ज्यादा तक खुली रहती है। जबकि प्रतिबंधित दुकान के बैक डोर से बिक्री करने का सिलसिला जारी है।
ज्ञात हो कि पिछले दिनों प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय व्यवसायियों के साथ बैठक आयोजित की गई थी।
जिसमें लॉकडाउन से संबंधित अनुपालन करने के लिए कई निर्णय लिए गए थे, लेकिन सभी निर्णय कोरा कागज निकला। कहने का तात्पर्य है कि प्रशासन पर ग्रामीण भारी पड़ते दिखाई दे रहे हैं। जिससे लोग अपने मनमर्जी से आते और जाते हैं । जिसे कोई देखने और सुनने वाला नहीं है।
इधर अंचला अधिकारी राकेश सहाय ने बताया अगर समय रहते जनता नहीं चेती, तो भविष्य के लिए खतरे की घंटी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि अगर लॉक डाउन का अनुपालन नहीं करते हैं तो वैसे लोगों को चिन्हित करते हुए सख्त सख्त कार्रवाई की जाएगी।