भवनाथपुर : टाउनशिप स्थित सेल मैदान में बि एस एल सेल तुलसीदामर खदान समूह के सीएसआर विभाग के तहत गुरुवार को दो दिवसीय नॉक आउट फुटबॉल प्रतियोगिता का अयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का उद्वघाटन भवनाथपुर बीडीओ नंदजी राम, सेल के प्रभारी जीएम डॉ. विजय राम, उप प्रबंधक (कार्मिक) बुलु दिग्गल,एजीएम राजेश कुमार व सिंदुरिया पंचायत के उपमुखिया वैश खां ने संयुक्त रूप से खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को कीक मारकर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि बीडीओ नंदजी राम ने कहा की सेल प्रबंधन ने फुटबॉल टूर्नामेंट कराकर ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रतिभा निकालने का अवसर प्रदान कर रही है। कहा की खेल से शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक क्षमता का वृद्धि होता है।
खिलाड़ियों को खेल को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का पहला मैच सिंदुरिया एवं मकरी के बीच खेली गयी, जिसमें सिंदुरिया की टीम ने मकरी की टीम को 2-0 से हराया। दूसरा मैच कैलान एवं घाघरा टीम के बीच खेला गया, इसमें कैलान की टीम ने घाघरा की टीम को 1-0 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच में रेफरी की भूमिका सुनील कुमार, अवधेश कुमार व संजय कुमार ने निभाई। इस मौके पर एसबीआई शाखा प्रबंधक आदेश कुमार, सेलकर्मी डोमन यादव, सुशील कुमार, डॉली रानी, विनय सिंह, राजेश यादव,हीरालाल यादव, प्रसून श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।