धुरकी : धुरकी थाना परिसर में बुधवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति के बैठक एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के अध्यक्षता में आयोजित की गई,वही बैठक में धुरकी व सगमा प्रखंड के दोनो समुदाय के लोग मौजूद थे,।
मौके पर एसडीपीओ ने कहा की आचार संहिता को देखते हुए त्योहार को मानना है, उन्होंने कहा की होली पर्व आपसी सौहार्द और भाईचारा का पर्व है,इससे आपसी हर्षोल्लास के साथ मनाएं! ताकि सभी धर्म- समाज के लोगों के बीच आपसी सहमति बना रहे, उन्होंने कहा की होली रंगों का त्योहार है किसी व्यक्ति को जबरन रंग न लगाए, इसे विवाद होने की संभावना होती है, इससे परहेज करना चाहिए, वही पुलिस इंस्पेक्टर रत्तन कुमार सिंह ने कहा की थाना क्षेत्र अंतर्गत कही भी नशीले पदार्थ का कारोबार होता है तो उसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दे, और त्योहार के मद्देनजर किसी प्रकार के माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले लोगों की सूचना दे, ताकि समय पर करवाई किया जा सके
उन्होंने कहा की किसी प्रकार का भड़काऊ या आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर करने वाले को बक्सा नही जायेगा ,वही शराब पीकर वाहन नही चलाने का निर्देश दिया तथा पर्व के दौरान विवाद ,मारपीट नही करने की बात कही,
वही बैठक का संचालन पुर्व मुखिया लक्ष्मण यादव ने किया
इस दौरान सगमा बीडीओ सत्यम कुमार,धुरकी सीओ जुल्फिकार अंसारी,प्रमुख शांति देवी,सगमा प्रमुख अजय साव,थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार,सगमा पुर्व जिला परिषद नंदगोपाल यादव, मुखिया सगुनी राम, महबूब अंसारी,रघुनाथ सिंह, साबिर अंसारी,इस्लाम खान, इंद्रमणि जयसवाल,दामोदर जयसवाल,सांसद प्रतिनिधि सुदर्शन गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि रामप्रवेश गुप्ता,अखिलेश यादव, सहादत अंसारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।