whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27268232
Loading...


श्रीकृष्ण गोशाला में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजित

location_on गढ़वा access_time 20-Mar-24, 05:00 PM visibility 836
Share



श्रीकृष्ण गोशाला में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजित


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सुंदरकांड पाठ से घर में सुख-शांति आती है : अरूण दूबे मानस मंडली विशुनपुर इकाई द्वारा साप्ताहिक संगीतमय सुंदरकांड पाठ के क्रम में मंगलवार की शाम श्रीकृष्ण गौशाला परिसर सोनपुरवा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शाम 6.30 बजे से लेकर रात्रि नौ बजे तक श्री रामचरितमानस के सुंदरकांड का संगीतमय अखंड पाठ किया गया. कार्यक्रम का आयोजन श्रीकृष्ण गोशाला समिति द्वारा आयोजित किया गया था. इस अवसर पर मानस मंडली विशनपुर इकाई के द्वारा 481वां संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया. कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम मानस मंडली और श्रीकृष्ण गोशाला समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से श्रीराम दरबार और श्रीराधाकृष्ण दरबार के चित्र पर पुष्प माला अर्पित किया. इस दौरान मंत्रोच्चार के साथ पूजा-आरती और शंख ध्वनि भी किया गया. इस अवसर पर मानस मंडली के सदस्यों ने कहा कि मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ अपने-अपने घर में करना चाहिए. सुंदरकांड पाठ करने से घर में सुख-शांति की प्राप्ति होती है. विश्व का कल्याण होता है और श्रीहनुमानजी की कृपा से सभी समस्याओं का समाधान होता है. आज के समय में सभी मनुष्य को अपने-अपने घर में प्रत्येक दिन श्रीहनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिये. इसके पूर्व श्रीकृष्ण गोशाला समिति के सचिव रमेश कुमार दीपक ने मंडली के सभी सदस्यों का स्वागत किया. इस अवसर पर अपना उदगार व्यक्त करते हुये सचिव श्री दीपक ने कहा कि सुंदरकांड का संंगीतमय पाठ से गोशाला परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों में भी पूरा वातावरण शुद्ध हो गया है. इस अवसर पर होली गीतों की भी प्रस्तुति की गयी. कार्यक्रम के अंत में महाभंडारा का आयोजन किया गया था. जिसमें काफी संख्या में शहर के महिला पुरूषों सदस्य शामिल हुये. इस अवसर पर मानस मंडली के अरुण दुबे, बृजेश कुमार पांडेय, आत्मा पांडेय, अशोक पटवा, द्वारिकानाथ पांडेय, अमरेंद्र कुमार मिश्र, सतीश चौबे, सियाराम पांडेय, मार्कंडेय तिवारी, सीएस दुबे, आनंद मिश्र, रघुपति सिंह, उमेश सिंह, शेखर सिन्हा, सतीश धरदुबे, मनोज दुबे, सुबोध प्रसाद, अलख पाठक, श्री कृष्ण गौशाला समिति के अध्यक्ष विनोद पाठक, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, रमेश पाठक, मनोज पटनायक, संतोष गुप्ता, ओमप्रकाश केसरी, नंदकुमार गुप्ता, विकेश सिंह, अवधेश कुशवाहा, सुखबीर पाल, सुरेश अग्रवाल, आनंद केसरी, मृत्युंजय रोशन, शंकर माली, संतोष दास सहित काफी लोग उपस्थित उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play