गढ़वा :
गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के खोलरा गांव निवासी प्रमोद चौधरी की पुत्री रानी कुमारी ने मंगलवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
बताया गया कि रानी कुमारी को उसकी सौतेली मां ने घरेलू कामकाज को लेकर डांट-फटकार कर दिया था। इससे गुस्से में आकर उसने कीटनाशक खा लिया। इसकी जानकारी मिलने पर ही सौतेली मां ने अस्पताल में लाकर भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
गढ़वा : डंडई थाना क्षेत्र के करके गांव निवासी ओस्ताज अंसारी ने मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
बताया गया कि ओस्ताज अंसारी अपनी मोटरसाइकिल से गांव में ही किसी काम से जा रहा था।
इस दौरान अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में ओस्ताज अंसारी के दाएं हाथ में गंभीर चोट लगी है।
गढ़वा : डंडई थाना क्षेत्र के डंडई निवासी निरंजन कुमार के पुत्र शिवम कुमार मंगलवार को अज्ञात वाहन के चपेट में आकर घायल हो गया। बताया गया कि शिवम कुमार पैदल ही अपने घर से बाजार की ओर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया। इस घटना में शिवम कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके स्वजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।