whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27226224
Loading...


खबर श्री बंशीधर नगर से

location_on बंशीधर नगर access_time 18-Mar-24, 06:28 PM visibility 687
Share



खबर श्री बंशीधर नगर से


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को जे एस एल पी एस के सदस्यों की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी अदिति गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई.बैठक में प्रखंडस्तरीय सलाहकार समिति एवं अभिमुखीकरण जेंडर रिसोर्स सेंटर का गठन किया गया.बैठक में बीपीएम सत्यप्रिय ने बताया कि जेंडर आधारित जितने भी हिंसा और भेदभाव होता है,महिलाओं के जिंदगी में जितने भी जीवन चक्र हिंसा या उत्पीड़न से सबंधित मामले आते हैं, उसे सुलझाने का प्रयास किया जायेगा. यदि छोटी छोटी समस्याओं का समाधान नही हो पाता है तो जीआरसी में लाकर उसका समाधान किया जायेगा. इसी उद्देश्य से इस समिति का गठन किया जा रहा है.एसआरपी वाजदा खातून ने उपस्थित सदस्यों को जेंडर शपथ दिलाया.बैठक में वाईपी दिव्या कुजूर,डीओ नीरज मिश्रा, सीसी सत्येन्द्र कुमार,अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी,प्रखंड सहायक अनिल कुमार सिंह,डालसा के मनोज कुमार दुबे,पारा लीगल से ओमप्रकाश कुमार,सीमा देवी,विमलेश देवी,एसआरपी दीपशिखा सिंह,डीआरपी सुनीता देवी,असत्रुन निशा,पूनम देवी,रिंकू देवी,कमला देवी, ममता कुमारी,सपना देवी,मायावती देवी,किरण कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे. श्री बंशीधर नगर-पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर अपने अनिश्चितकालीन धरना को समाप्त करते हुये काम पर लौटने की जानकारी दिया है.आवेदन में कहा गया है कि राज्यस्तरीय संघ के आहवाहन पर विगत 253 दिनों से राजभवन के समक्ष चल रहे धरना प्रदर्शन को विगत 13 मार्च को कैबिनेट की बैठक में सरकार द्वारा कुछ मांगो को मान लिये जाने के बाद धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है.अब हम सभी स्वयं सेवक अपने कार्य पर लौट गये है.आवेदन पर हस्ताक्षर करने वालों में संघ के प्रखंड अध्यक्ष नारद कुमार,विपिन कुमार,रविन्द्र कुमार रवि,जमील अंसारी,राजेश्वर सिंह,राकेश कुमार गुप्ता,हरिदर्शन प्रसाद यादव,आलमगीर अंसारी,संतोष कुमार पटेल,हृदया देवी,अजय राम,उर्मिला कुमारी,सीमा कुमारी,रेखा कुमारी,संगीता जायसवाल सहित सभी स्वयंसेवकों के नाम शामिल है. श्री बंशीधर नगर-अनुमंडल मुख्यालय स्थित बस स्टैंड के निकट सोमवार को श्री हरि इलेक्ट्रॉनिक दुकान का शुभारंभ हुआ.इलेक्ट्रॉनिक दुकान का उदघाटन प्लस टू उच्च विद्यालय के शिक्षक अभिषेक पाठक ने फीता काटकर किया.दुकान के प्रोपराइटर शैलेश सिंह ने कहा कि दुकान में सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक समान उचित मूल्य पर उपलब्ध है. मौके पर मुखदेव सिंह,प्रशांत कुमार सिंह,चंचल प्रताप देव,मंटू पांडेय,कृष्णा अग्रेहरी, लखन ठाकुर,लालमुनि यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play