whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27224456
Loading...


लोकतंत्र के महापर्व में पत्रकारों को प्रशासन के साथ कंधा मिलाकर चलने की जरूरत : एसपी

location_on गढ़वा access_time 17-Mar-24, 04:51 PM visibility 675
Share



लोकतंत्र के महापर्व में पत्रकारों को प्रशासन के 
साथ कंधा मिलाकर चलने की जरूरत : एसपी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला प्रेस क्लब की ओर से लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर कार्यशाला सह होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन गढ़वा जिला प्रेस क्लब की ओर से रविवार को लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर कार्यशाला सह होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उत्सव गार्डेन नवादा मोड़ में आयोजित इस कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इस मौके पर हरिहरपुर के संवाददाता दुर्गेश सिंह एवं न्यूज 11 के पत्रकार अरूण कुमार को न्यूज रिपोटिंग के लिये सम्मानित किया गया. इस अवसर पर बोलते हुये पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहित लागू कर दी गयी है. ऐसे में पत्रकारों खासकर नये पत्रकारों को अपने दायरे को जानना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का यह महापर्व है, इसमें पत्रकारों को भी कंधे से कंधा मिलाकर काम करना होगा. उन्होंने कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिये. भले इसमें जिला प्रशासन या पुलिस प्रशासन का फेवर हो या न हो. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया आदि के माध्यम से फेंक खबरें भी आती रहती हैं. इसलिये लोकसभा चुनाव में जब भी किसी तरह के विवादित या अपराध आदि से जुड़ी खबरें चलायें तो उसे एक बार वेरिफाई जरूर कर लें. उन्होंने कहा कि इससे समाचारों पत्र या इलेक्ट्रोनिक मीडिया की गरिमा बनी रहेगी. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में न्यूज ब्रिफिंग के लिये गढ़वा जिले में एसडीपीओ मुख्यालय को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है, तो उनसे न्यूज से संबंधित जानकारी पत्रकार ले सकते है. इस मौके पर लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर बोलते हुये वरिष्ठ पत्रकार विनोद पाठक ने कहा कि संवैधानिक रूप से लोकतंत्र के तीन ही स्तंभ हैं, लेकिन पत्रकारिता को व्यवहारिक रूप से चौथास्तंभ माना जाता है. इस स्तंभ को मजबूत बनाये रखने के लिये पत्रकारों को सही रूप से अपनी जिम्मेवारी का निर्वाहण करना आवश्यक है उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के बाद यूट्यूब व सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़े पत्रकार भी जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को उठाने का काम कर रहे हैं. इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश पाठक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में विज्ञापन की वजह से खबरें प्रभावित नहीं होने चाहिये. हमें अपने समाचारों में कभी भी यह नहीं झलकने देना है कि हम किसी प्रत्याशी या दल विशेष के पक्ष में खबरें लिख रहे हैं. इसके पूर्व कार्यक्रम के उदघाटन के पश्चात प्रेस क्लब के अध्यक्ष विवेकानंद उपाध्याय ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन महासचिव कमलेश सिन्हा ने किया. इस अवसर पर विजय प्रताप देव, संजय तिवारी, महेंद्र ओझा, नंद कुमार, श्रीकांत चौबे, ब्रजेश मिश्रा, भारत भूषण तिवारी, अंजनी उपाध्याय, पीयूष तिवारी, विजेंद्र तिवारी, शीतल विश्वकर्मा, गौरव पांडेय, मुकेश तिवारी, महमूद अंसारी, अभिमन्यु पाठक, प्रभात मिश्रा, उपेंद्र दूबे, राजकमल तिवारी, संजय यादव आदि उपस्थित थे. इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें होली गीत गाये गये




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play