whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27216859
Loading...


पंचायत सचिवालय सहायक संघ के सदस्यों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का ज्ञापन सौंपा

location_on मेराल access_time 15-Mar-24, 08:11 PM visibility 777
Share



पंचायत सचिवालय सहायक संघ के सदस्यों ने   प्रखंड विकास पदाधिकारी  को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का ज्ञापन सौंपा


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : पंचायत सचिवालय सहायक संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी जागो महतो को हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने का ज्ञापन सौंपा। राज्य सरकार के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं ग्रामीण विकास मंत्री अलमगीर आलम एवं तमाम विधायक एवं मंत्रियों के प्रति आभार प्रकट किया । विदित हो कि 12 मार्च के कैबिनेट में पंचायत सहायक का दर्जा देने तथा ₹2500 प्रत्येक महीने दिए जाने की घोषणा की सराहना किया कर्मियों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर काम पर लौटने की जानकारी दिया पंचायत सहायक संघ के अध्यक्ष विवेकानंद चौबे ने बताया कि मांगों को लेकर राज्य के पंचायत स्वयंसेवक कर्मी 253दिन से हड़ताल पर थे लेकिन सरकार द्वारा कैबिनेट में मांग पूरा होते ही अब काम पर लौट गए है और सरकार के द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं में अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे।
योगदान पर लौटे पंचायत सहायक कर्मियों को वीडियो जागो महतो ने शुभकामना देते हुए सरकार द्वारा चलाए जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं में पारदर्शिता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया वीडियो जागो महतो ने कहा कि अबुआ आवास प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना सर्वजन पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं में आप सभी लोग सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद ने कहा कि सरकार जो वादा करती है वह पूरा करती है आप लोगों की मांग जनहित को देखते हुए सरकार ने पूर्ण किया। उन्होंने कहा कि पंचायत में जनहित से जुड़े सभी कार्यों को आप धरातल पर लागू करने में सहयोग करेंगे।इस मौके पर भरत कुमार रूपेश कुमार परमेश्वर चौधरी चिंता गौतम विनीत गौतम विंदा गौतम राजू साव तरुण कुमार चौबे विकास पाठक अमित कुमार अजय कुमार विनय यादव राजकुमार राम प्रभु चंद्रवंशी राजन कुमार उपेंद्र कुमार सद्दाम अंसारी आशीष कुमार ठाकुर दिलीप कुमार कंचन प्रभाकर मुकेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play