whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27192512
Loading...


करतल पीठ मांडर महारानी धाम के परिक्रमा पथ की ढलाई कार्य जन सहयोग से किया गया

location_on बंशीधर नगर access_time 14-Mar-24, 06:38 PM visibility 666
Share



करतल पीठ मांडर महारानी धाम के परिक्रमा पथ की ढलाई कार्य  जन सहयोग से  किया गया


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : भवनाथपुर प्रखंड के अधौरा गांव स्थित करतल पीठ मांडर महारानी धाम के परिक्रमा पथ की ढलाई कार्य गुरुवार को जन सहयोग से पूरा किया गया। परिक्रमा पथ की ढलाई कार्य का शुभारंभ धाम के बैगा महेंद्र सिंह, मंदिर निर्माण कमेटी के अध्यक्ष रामनाथ साह, बीरबल साह आदि ने मांडर महारानी की विधिवत पूजन-अर्चन व नारियल फोड़कर किया। बताते चलें कि मांडर महारानी के पुराने मंदिर के स्थान पर जन सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर का निर्माण कार्य महाराष्ट्र के कुशल कारीगरों के द्वारा किया गया है। यह मंदिर अधौरा, पंडरिया, सरईया, चपरी सहित आसपास के कई गांव के लोगों के लिए श्रद्धा व आस्था का केंद्र है। लोगों का मानना है कि यहां सच्चे मन से जो भी भक्त मन्नत मांगता है उसे माता रानी अवश्य पूरा करती हैं।
चैत्र नवरात्र में यहां भव्य मेला लगता है तथा दूर दराज से बड़ी संख्या में भक्तगण दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। कमेटी अध्यक्ष रामनाथ साह, बीरबल साह, नागेंद्र यादव, उमेश्वर साह आदि ने बताया कि चैत्र नवरात्र में लगने वाले मेला के मद्देनजर मंदिर का रंग रोगन व परिक्रमा पथ की ढलाई कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। ताकि नवरात्र में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालु भक्तों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। परिक्रमा पथ की ढलाई कार्य में आसपास के गांव के बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण श्रमदान किए। इस अवसर पर मंदिर कमेटी की ओर से महा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजनों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play