बंशीधर नगर : भारतीय आदिम जनजाति परिषद व भारतीय आदिवासी बिकास परिषद के तत्वाधान में आदिम जनजाति समाज के लोगो ने 17 सूत्री मांग को लेकर गुरुवार को प्रखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया।
धरना के माध्यम से उपस्थित लोगो ने कहा कि इस देश में आदिवासी समाज को सिर्फ ठगने का काम किया जा रहा है। लोगो ने कहा की देश के आजादी से पहले आदिवासी जंगल में रहकर परिवार का भरण पोषण कर रहे है। लेकिन आज हमलोग का जमीन लूटा जा रहा है। लोगो ने कहा की इस देश में भाजपा सरकार हम आदिवासी समाज का जमीन लूट कर पूंजीपतियों को दे रहा है। लोगो ने कहा कि केंद्र सरकार के मंसूबे को सफल नही होने देंगे। किसी भी कीमत में हम सभी लोग अपनी जमीन लूटने नही देंगे।
प्रखंड कार्यालय में धरना देने से पूर्व जुलूस निकालकर शामिल लोग ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रखंड बिकास पदाधिकारी सत्यम कुमार को 17 सूत्री मांग पत्र सौपा। धरना में शांति देवी, नरेश कुमार भुइया, विजय कोरवा, राकमाशंकर बैगा ब्यास, कृष्णा भुइया, मंगरी देवी, सुरेश कोरवा, सुंचिता सिंह, उमेश परहिया, जितेंद्र परहिया, बाबू लाल कोरवा, नगीना परहिया, चिंता देवी, गीता देवी, सुदामा भुइया, गलोइया देवी सहित काफी संख्या में आदिम जनजाति समाज के लोग उपस्थित थे।
क्या है मांग :-
वन अधिकार अधिनियम 2006 एवं 2008 के तहत वन पर आश्रित परिवार को वन पट्टा पांच एकड़ देना सुनिश्चित करने, आदिम जनजाति, मजदूर,किसान आदिवासी को जल जंगल जमीन से बेदखल करना बंद करे, भुइया समाज के बच्चो को पढ़ने के लिए आवासीय विद्यालय का निर्माण करने, विधवा, निशक्त, बृद्धा पेंशन का राशि एक हजार से पांच हजार करने,गांव गांव में सरकारी अस्पताल व विद्यालय का निर्माण कराने, जिन आदिवासी का राशन कार्ड नहीं बना है उनका राशन कार्ड बनवाने, गरीब किसान का केसीसी लोन पांच लाख तक माफ करने, गरीबों पर हुए मुकदमा करना बंद करने, लाल पर्चा के द्वारा बंदोवस्त को ऑन लाइन राशिद निर्गत करने, वन पर आश्रित को वन पट्टा देने, राशन कार्ड से मिल रहे पांच किलो अनाज को 25 किलो करने सहित अन्य मांग शामिल है।