बिशुनपुरा : विशुनपुरा
पुलिस ने बुधवार की देर रात छापामारी कर सात वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
वहीं विशुनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया की गिरफ्तार वारंटी जितेंद्र कुमार पिता राजेंद्र चंद्रवंशी, भूकेंद्र साहू, मोती साहू दोनों पिता विश्वनाथ साहू, इसरार हुसैन पिता स्वर्गीय सलामत शेख, अलाउद्दीन अंसारी पिता अजीम अंसारी, सुलेमान शेख पिता अजमत अली, मुखलाल राम पिता स्वर्गीय सरजू राम सभी थाना विशुनपुरा के गिरफ्तार वारंटी पर पूर्व के अलग अलग मामलो मे केस दर्ज था।
उक्त आरोपी के खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था, और पुलिस भी उसकी लंबे समय से तलाश कर रहे थी।
गुप्त सूचना के आधार पर वारंटी की गिरफ्तारी की गई हैं।
गिरफ्तार वारंटी को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। छापामारी अभियान में एएसाई ज्वाला सिंह,एएसाईं संजय महतो तथा जवान शामिल थे।