whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27188256
Loading...


रांची चोपन एक्सप्रेस का मेराल में आज से ठहराव शुरू,हरी झंडी दिखाकर सांसद बीडी राम ने किया रवाना

location_on मेराल access_time 14-Mar-24, 06:04 PM visibility 657
Share



 रांची चोपन एक्सप्रेस का मेराल में आज से ठहराव शुरू,हरी झंडी दिखाकर सांसद बीडी राम ने किया रवाना


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को रांची चोपन एक्सप्रेस का ठहराव प्रारंभ हुआ। सांसद बीडी राम ने मौके पर मेराल रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों के बीच एक्सप्रेस के ड्राइवर को मिठाई खिलाकर ,फूल माला पहना कर तथा हरी झंडी दिखाकर गाड़ी को रवाना किया। इस अवसर पर सांसद बीडी राम ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेराल की जनता की मांग पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के समक्ष रखा तथा उन्होंने जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए रांची चोपन एक्सप्रेस के ठहराव की मंजूरी दिया। इसके लिए सांसद बीडी राम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पलामू संसदीय क्षेत्र की जनता की ओर से आभार प्रकट किया।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में रेलवे की सुदृढ़ीकरण एवं विकास के लिए 7000 करोड़ का प्रोजेक्ट झारखंड में चल रहा है। उन्होंने कहा कि अमृत योजना के तहत कई स्टेशनों को आक्षादित किया जा रहा है तथा पलामू प्रमंडल में 2000 करोड़ रुपए की लागत से कई विकास कार्य चल, रहा है । विदित हो कि रांची से चोपन सोमवार ,बृहस्पतिवार और शनिवार को तथा चोपन से रांची की ओर बुधवार शुक्रवार तथा रविवार को एक्सप्रेस का ठराव मेराल स्टेशन पर होगा। चोपन से रांची जाते समय मेराल ग्राम रेलवे स्टेशन पर प्रातः 10:18 पर गाड़ी आएगी तथा 10:20 पर प्रस्थान करेगी, जबकि रांची से चोपन जाने के क्रम में मेराल स्टेशन पर अपराह्न 2:33 पर गाड़ी पहुंचेगी तथा 2:35 बजे प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अलखनाथ पांडे भाजपा के जिला अध्यक्ष ठाकुर महतो जिला सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे सूरज गुप्ता चंदन जायसवाल स्टेशन प्रबंधक मिथिलेश कुमार स्टेशन मास्टर पी पी गुप्ता पी तिवारी,बी प्रकाश, चंद्रमणि पाठक वीरेंद्र नाथ तिवारी हरेंद्र कुमार द्विवेदी मनोज जायसवाल रमाकांत गुप्ता राम लखन तिवारी अमित शाह महेंद्र सिंह कृष्ण प्रसाद कुशवाहा प्रवीण पाल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play