whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28158814 readers visited
Loading...

Advertisement

खबर श्री वंशीधर नगर से

location_on बंशीधर नगर access_time 12-Mar-24, 07:25 PM visibility 683
Share



खबर श्री वंशीधर नगर से


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : मंगलवार को विधायक भानु प्रताप शाही ने 14 करोड़ 7 लाख रुपये की लागत से निर्माण होने वाले पांच विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास नारियल फोड़ व शिलालेख से पट हटाकर किया। इसमें भोजपुर गांव में प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन योजना के अंतर्गत 53 लाख रुपये की लागत से बनने वाला उप स्वास्थ्य केंद्र भवन, प्रखंड परिसर में 6 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला प्रखंड भवन मुख्य निर्माण कार्य योजना अंतर्गत प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, पर्यवेक्षिका, तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी आवास तथा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 2 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत से कोल्हुआ से अधौरी दामर तक विशेष सड़क मरम्मती कार्य, 2 करोड़़ 80 लाख रुपये की लागत से हेन्हो से सलसलादी तक विशेष सड़क मरम्मती कार्य एवं 2 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से हलिवंता हॉस्पिटल मोड़ से पतरिहा गांव तक विशेष सड़क मरम्मती कार्य शामिल है।
Advertisement
विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि भोजपुर गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हो जाने से पंचायत वासियों को काफी सहूलियत होगी। छोटी-छोटी बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को पंचायत से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। भोजपुर के लोगों की मांग आज उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का आधारशिला रख पूरा किया। सड़क बन जाने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव व राज राजेंद्र प्रताप देव पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों भाई जनता के बीच आकर बताएं कि अपने कार्यकाल में क्षेत्र का क्या विकास किए हैं। क्या विकास के नाम पर क्षेत्र में कहीं एक ईंट भी दोनों भाई रखे हैं, तो बताएं। झारखंड सरकार पर भी जमकर हमला किया।
Advertisement
भानु ने लोगों से तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शहरी मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास पांडेय तथा संचालन भाजपा अजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम ने किया। समारोह को सांसद प्रतिनिधि मुकेश चौबे, प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, उप प्रमुख गणेश प्रताप देव, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज पांडेय, अनिल चौबे, पूर्व प्रमुख रविंद्र कुमार पासवान, मुखिया कुमारी रेखा, मुखिया मनोज ठाकुर, पृथ्वी नाथ तिवारी, सुदेश्वर शर्मा आदि ने संबोधित किया। मौके पर प्रभारी बीडीओ सत्यम कुमार, प्रभारी सीओ जुल्फिकार अंसारी, बीपीओ तहमीना परवीन, शारदा महेश प्रताप देव, अशोक सेठ, राकेश चौबे, लालमोहन प्रसाद यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता, कार्यकर्ता व ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे।
Advertisement
बंशीधर नगर:- नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर के शहरी क्षेत्र में जितने भी प्रधानमंत्री आवास लेने वाले लाभुक हैंउसे ससमय पूरा करें।ताकि उन्हें पैसे निकासी करने में कोई परेशानी न हो। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी क्षेत्र में जो भी लाभुक को प्रधानमंत्री आवास मिला है।वह ससमय उसे पूरा करें।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर दिन मंगलवार को आवास लेने वाले लाभुकों के साथ समीक्षा बैठक किया गया।आवास कार्य पूर्ण नहीं होने पर इन सभी लोगों को नोटिस दिया गया था।बैठक में आवास लेने वाले लाभकों से बारी-बारी से सभी लोगों से बातचीत किया गया।बातचीत के दौरान समस्या सुनने के बाद किसी लाभुक को 15 दिन तथा किसी को एक माह का समय दिया गया है।
Advertisement
जो लाभुक अभी तक प्रधानमंत्री आवास लेकर आवास का काम प्रारंभ नहीं किए हैं वह आवास का काम प्रारंभ कर दें नहीं तो प्रधानमंत्री आवास योजना का कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले लाभुक को सरकारी पैसा लेकर गबन करने के आरोप में बैंक अकाउंट फ्रीज, कुर्की जपती तथा विभागीय करवाई कि जाएगी।नगर पंचायत के शहरी क्षेत्र में 5500 लभुक को आवास दिया गया है जिसमें अभी भी लगभग 2000 पेंडिंग है।उन्होंने कहा कि लाभुक आवास का कार्य पूर्ण करके नगर पंचायत से संपर्क करके जिओ टैग करा लें ताकि उन्हें किस्त का भुगतान किया जा सके।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play