धुरकी : धुरकी बीडीओ रंजीत कुमार सिन्हा ने धुरकी प्रखंड के चार पंचायतों मे संचालित विकास योजनाओं का किया औचक निरीक्षण।
योजनाओं का निरीक्षण करने के दौरान उन्होंने सबसे पहले अंबाखोरया पंचायत मे प्रधानमंत्री आवास योजना बिरसा हरित क्रांति के तहत लगाए जा रहे आम बागवानी का भी जायजा लिया। बीडीओ ने इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुको को ससमय पक्का मकान के छत को ढलाई कर पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए। बीडीओ ने इस दौरान सभी टोलों और विभिन्न स्थलों पर लगाए गए आम बागवानी को देखने के लिए जहां चार पहिया वाहन नहीं जा सका वहां-वहां स्वयं उन्होंने पैदल चलकर योजनाओं का जायजा लिया। बीडीओ ने निरीक्षण करने के क्रम बताया की बहुत ऐसे गांव और टोले हैं वहां-वहां तक पहुंचने वाली सड़क का हाल खस्ताहाल है।
वहीं इस दौरान उन्होंने यह भी कहा की प्रखंड के सभी प्रवासी मजदूरों को आम बागवानी और मनरेगा की योजनाओं मे उन्हें सबसे पहले प्राथमिकता देते हुए काम दिया जाएगा। बीडीओ ने इस दौरान भंडार, टाटीदीरी और गनियारी कला पंचायत का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान पंचायती राज के समन्वयक जीतेंद्र कुमार, कनिय अभियंता धर्मेंद्र चौधरी बीएफटी शशी कुमार मौजूद थे।