whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27174262
Loading...


जीएन कॉन्वेंट स्कूल में कार्यशाला सम्पन्न

location_on गढ़वा access_time 11-Mar-24, 04:35 PM visibility 669
Share



जीएन कॉन्वेंट स्कूल में  कार्यशाला सम्पन्न


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्थानीय जीएन कॉन्वेंट स्कूल में वर्तमान सत्र का पाँचवा व अतिम इन हाउस कार्यशाला सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के निदेशक मदन केशरी, सचिव सुषमा केशरी एवं उपप्राचार्य बसंत ठाकुर के द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अपने संबोधन में निदेशक ने कहा कि शिक्षा नीति में हो रहे निरंतर बदलावों को मद्देनजर रखते हुए शिक्षकों को अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण की आवश्यकता है। जब तक शिक्षक प्रशिक्षित नहीं रहेंगे तब तक बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान नहीं कर सकते। इसके लिए सीबीएसई मान्यता प्राप्त शिक्षकों के प्रत्येक शिक्षक को पचास घण्टे की ट्रेनिंग लेना अनिवार्य है।
इसमें 25 घंटे ट्रेनिंग सीबीएसई ऑनलाइन और 25 घण्टे इन हाउस ट्रेनिंग देती है। ट्रेनिंग के दौरान दौरान शिक्षकों को क्लासरूम मैनेजमेंट, लेंग्वेज डेवलपमेंट, स्पेलिंग करेक्शन, रिजल्ट ओरिएंटेशन,फिजिकल एक्टिविटी, स्पोर्टस समेत अन्य गतिविधियों के संचालन की जानकारी दी जाती है। इसके साथ-साथ विभिन्न विषयों के टॉपिक के अनुसार शिक्षकों के बीच एक्टिविटी का आयोजन कराया जाता है ताकि वह उस विषय को अच्छे से समझ सके एवं विषय से संबंधित सभी जानकारी बच्चों के समक्ष रख सकें। आज के इन हाउस टीचर्स ट्रेनिंग कार्यशाला के रिसोर्स पर्सन्स के रुप में संतोष प्रसाद एवं मुकेश कुमार भारती का प्रदर्शन अत्यंत ही रोचक, सुग्राहय एवं ज्ञानपूर्वक रहा जिन्होंने खिलौने पर आधारित शिक्षण पद्दति का सजीव चित्रण किया l मंच संचालन नीरा शर्मा के द्वारा किया गया।
उपस्थित शिक्षकों में उदय प्रकाश, बीरेन्द्र कुमार साव, विनय कुमार, खुर्शीद आलम, नीरा शर्मा , नीलम कुमारी, रिजवाना शाहिन , सरिता दूबे , सुनीता कुमारी, सुषमा तिवारी, शिवानी कुमारी, सीमा श्रीवास्तव,रिया सिंह आदि मुख्य रूप से रहे। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ शिक्षक उदय प्रकाश ने की।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play