whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28380372 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

डॉ कुलदेव अध्यक्ष, सुमेर चौधरी महासचिव, रविन्द्र एवं संतोष चौधरी बने कोषाध्यक्ष

location_on गढ़वा access_time 10-Mar-24, 05:52 PM visibility 696
Share



डॉ कुलदेव अध्यक्ष, सुमेर चौधरी महासचिव, रविन्द्र एवं संतोष चौधरी बने कोषाध्यक्ष


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : महर्षि वेदव्यास परिषद जिला इकाई गढ़वा-पलामू के तत्वावधान में एक बैठक बुलाई गई। जिसमें सर्वसम्मति से निषाद भवन निर्माण समिति, गढ़वा का पुनर्गठन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए डॉ कुलदेव चौधरी, उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, चंद्रदेव चौधरी, शारदा चौधरी, महासचिव सुमेर चौधरी, सचिव महेन्द्र चौधरी, रामनाथ चौधरी, आरती देवी, कोषाध्यक्ष रविन्द्र कुमार चौधरी, संतोष चौधरी, संगठन मंत्री राजेन्द्र चौधरी, गणेश चौधरी, जयराम चौधरी, सोशल मीडिया प्रभारी सन्तु चौधरी एवं कार्यालय प्रभारी रोहित चौधरी को बनाया गया। इसके अलावा सामाजिक परिवर्तन अभियान सह निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन पंचायत स्तर पर किया जाएगा। प्रत्येक रविवार को किसी न किसी पंचायत में जाकर शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, कानून आदि के एक्सपर्ट के द्वारा लोगों को जानकारी दी जाएगी।
Advertisement
साथ ही उस क्षेत्र में बेहतर सामाजिक कार्य करने वाले बुजुर्गों, माताओं-बहनों एवं युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। सामाजिक परिवर्तन अभियान के संयोजक डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि इस अभियान के तहत रोग मुक्त, अशिक्षा मुक्त, बाल विवाह एवं दहेज मुक्त, नशा मुक्त एवं बेरोजगारी मुक्त समाज बनाने का पहला उद्देश्य है। गढ़वा में निषाद सामुदायिक भवन बनाकर जरूरतमंद लोगों को विभिन्न अवसर पर या आपातकालीन सेवा में उपलब्ध कराना और साथ ही नि:शुल्क पुस्तकालय खुलवाकर जनहित में सेवा प्रदान करना अभियान का लक्ष्य है। नि:शुल्क स्वास्थ्य जागरूकता शिविर के माध्यम से स्वस्थ रहने हेतु परामर्श देना समाज के लिए सकारात्मक कदम होगा। क्योंकि एक स्वस्थ व्यक्ति ही समाज को बेहतर बनाने में सक्षम होगा।
Advertisement
इसके अलावा हर वर्गों को समाज में समान अधिकार दिलाने का प्रयास करना भी एक चुनौती के रूप में लिया जाएगा। इस अभियान में सभी जाति एवं धर्म के लोगों को शामिल कर अच्छा वातावरण बनाने का प्रयास किया जाएगा ताकि समाज में भाईचारा स्थापित हो सके। बैठक में कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भरत चौधरी, बिनोद चौधरी, हरिलाल चौधरी, विष्णुदेव चौधरी, विरेन्द्र चौधरी, मनोज चौधरी, लालमोहन चौधरी, सुशीला देवी, प्रमिला देवी, गीता देवी आदि उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play