गढ़वा : धीरेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू को गढ़वा जिला आईटी सेल का संयोजक बनाए जाने का भाजपा नेताओं ने स्वागत किया है तथा आशा व्यक्त किया है कि इनके मनोनीत किए जाने से गढ़वा जिला का आईटी सेल मजबूती से काम करेगा। स्वागत करने वालों में गढ़वा के पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, उत्तर प्रदेश से सदर विधायक सोनभद्र भूपेश चौबे, स्वच्छता प्रभारी डॉ अमित प्रकाश उपाध्याय, मिथिलेश कुमार तिवारी, विवेकानंद तिवारी, पुलस्त तिवारी, नवीन तिवारी, मुकेश तिवारी, अमनदीप पांडेय, जय प्रकाश पांडेय, रामकुमार दुबे, रविकांत तिवारी, विकास तिवारी, राम सरेस तिवारी, संजय मिश्रा, संतोष तिवारी, सत्य प्रकाश चौबे, मुरली श्याम तिवारी अरविंद धर दुबे आदि शामिल हैं।