whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27192089
Loading...


खबर भवनाथपुर, श्री वंशीधर नगर,गढ़वा, मेराल बिशनपुरा,माझिआंव से

location_on गढ़वा access_time 09-Mar-24, 09:00 PM visibility 722
Share



खबर भवनाथपुर, श्री वंशीधर नगर,गढ़वा, मेराल बिशनपुरा,माझिआंव से


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भवनाथपुर रेलवे साईडींग मुख्य पथ से लेकर सदाफल देव आश्रम तक बनने वाली पीसीसी पथ का शिलान्यास शनिवार को क्षेत्रीय विधायक भानु प्रताप शाही की उपस्थिति में मुखिया नंदलाल पाठक ने भूमि पूजन कर तथा नारियल फोड़कर किया। उक्त पथ विधायक मद की राशि साढ़े 7 लाख रूपये की लागत से बनाई जायेगी। मौके पर विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि बरसात के दिनों में यह कच्ची मार्ग पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता था, सड़क में जगह जगह पानी भर जाने के कारण लोगो के आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। अब पीसीसी पथ बन जाने से लोगो को चलने में सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर भगत दयानंद यादव, मनोज पहाड़िया, प्रेमप्रकाश रमण, प्रदीप गुप्ता, विजय जायसवाल, राजेश गुप्ता, लल्लू ठाकुर, उदय गुप्ता, रौशन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
सगमा इक्यावन गरीब बहनों की शादी विपक्षी नहीँ पचा पा रहे है गरीब बिटिया की शादी पर भी घटिया किस्म का राजनीत किया जा रहा है जो घोर निंदनीय होने के साथ बहुत ही शर्मनाक है । उक्त बातें छेत्रिय विधायक भानु प्रताप साही ने सगमा प्रखण्ड के सोनडीहा गाँव स्थित मलिया नदी पर उच्चस्तरीय पूल शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कही । विदित हो कि सगमा प्रखण्ड में सोनडीहा दक्षिण गांव के बीचों बीच होकर बहने वाली मलिया नदी पर ग्रामीणों के द्वारा चिरपरिचित मांग को देखते हुए इसकी निर्माण का शिलान्यास किया गया है । शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक भानु प्रताप साही कहा सोनडीहा दक्षिण गांव मलिया नदी के कारण दो भागों में विभक्त था ।
।ग्रामीणों को सबसे अधिक कठिनाई बारिस के दिनों में उठाना पड़ता था । उक्त स्थल पर पूल निर्माण के लिए ग्रामीणों द्वारा किए गए मांग के अनुरूप आज इस उच्च स्तरीय पूल का शिलान्यास किया जा रहा है । ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा दो करोड़ अस्सी लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस पूल का निर्माण सीघ्र पूरा करने को लेकर विधायक ने सभा स्थल पर ही विभाग के सहायक अभियंता के साथ ही पूल निर्माण करने वाली सिवा कंट्रक्शन के संवेदक से सात माह के भीतर पूल निर्माण पूरा करने का भरोसा भी दिलवाया । उक्त कार्यक्रम में विधायक भानु प्रताप साही ने अपने विपक्षियों के ऊपर जोरदार हमला करते हुए कहा कि चुनाव को बयार को देखते हुए दो जोड़ी भाई जी व भाई जान घुमघुमकर हमारे ऊपर उल्टा सीधा बयान देते चल रहे हैं बिना नाम लिए उन्होंने छोटे राजा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने बिसुनपुरा में भाषण देते हुए कहा की भानू प्रताप साही के द्वारा टाउनशिप में इक्यावन बहनों की शादी के नाम पर धन की उगाही किया गया है मैं सीन ठोक कर कह रहा हूँ कि छेत्र के लोगो ने अपने ईक्षा के अनुसार एक एक मुठी चावल दाल एक एक रुपया सहयोग किया गया है इसी सहयोग के कारण ही 51 गरीब बहनों की शादी राजकुमारी की तरह सम्पन्न कराया गया उक्त सादी को जमीनदारी प्रवृति को लोगों को नही पच रहा है छोटे राजा केवल गरीबो के मसीहा होने का ढोंग करते हैं गरीबो के प्रति इतनाही लगाव रहता तो 51 गरीब बहनों की शादी में कम से कम 51 पता सिंदूर भी भेजने की हिम्मत नहीं हुआ ।
इस अवसर पर शिलान्यास सभा को संबोधित करने वालो में सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र प्रसाद यादव पूर्व जीप सदस्य नन्दगोपाल यादव का नाम शामिल है जबकि इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ट नेता भगत दयानंद यादव अनिल चौबे राजेस जयसवल विधायक प्रतिनिधि धर्मजीत यादव बबलू ठाकुर राजेस बैठा राजु गुप्ता बुधन शाह दसरथ बैठा रविरंजन यादव मानस प्रवक्ता रामेन्द्र मिश्रा राम किसोर यादव आशीष विष्वकर्मा का नाम शामिल है कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने किया । श्री बंशीधर नगर नेहरू युवा केंद्र गढ़वा के तत्वाधान में नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्थित पुरैनी प्रगति पब्लिक स्कूल में स्वयंसेवक रितु कुमारी के द्वारा "मेरा भारत विकसित भारत "नारी फिटनेस दौड़ का आयोजन किया गया .इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षक बिरेन्द्र कुमार , कृपा पाल एव समाजसेवी कमला सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. शिक्षक कृपा पाल के द्वारा रेस लगाने से पहले नियम कानून को बताया गया तथा दौड़ आरंभ की गई. इस रेस में 150 मी, 300 मी, एवं 600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित किया गया.दौड़ में बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के द्वारा सम्मानित किया गया.इस प्रतियोगता में रिमझिम कुमारी प्रथम, शोभा कुमारी द्वितीय तथा साधना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.विजेता प्रतिभागियों को भारत कप , कैप एवं टी शर्ट देकर सम्मानित किया गया.मौके पर शिक्षक बिरेन्द्र कुमार ,कृपा पाल ,दीपक कुमार, रिजवान खान, ममता कुमारी, रितेश कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थिति थे. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने पुलिस निरीक्षक व सभी थाना प्रभारियों के साथ किया‌ समीक्षा बैठक श्री बंशीधर नगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस निरीक्षक व अनुमंडल के सभी थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक किया।
एसडीपीओ ने नगर उंटारी पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह व भवनाथपुर पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार बिर एवं सभी थाना प्रभारी को कई दिशा निर्देश दिया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 तथा होली पर्व को लेकर सभी थाना प्रभारी को विशेष रूप से निर्देश दिया गया।बैठक में अपराध नियंत्रण और पुराने कांड को निष्पादन करने आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह ने सभी थाना प्रभारीयों को अपने-अपने क्षेत्र में भीड़-भाड़ जगहों तथा रात्रि में गस्ती बढ़ाने का निर्देश दिया है।साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव 2024 तथा होली पर्व को लेकर सभी थाना प्रभारी को विशेष रूप से विशेष रूप से निर्देश दिया गया।
उन्होंने कहा कि अवैध उत्खनन पर रोक लगाई जायेगी तथा पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में नगर उंटारी पुलिस निरीक्षक रतन कुमार सिंह व भवनाथपुर पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार बिर,नगर उंटारी थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक,धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार,रमुना थाना प्रभारी अशफाक आलम, बिशनपुरा थाना प्रभारी राहुल सिंह,भवनाथपुर थाना प्रभारी कृष्णा कुमार, केतार थाना प्रभारी रौशन कुमार वर्णवाल, खरौंधी थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी तथा हरिहरपुर ओपी थाना प्रभारी निलेश कुमार,कार्यालय के साक्षर आरक्षी अमित ओझा तथा राजेश कुमार मौजूद थे। बिशुनपुरा बिशुनपुरा पुलिस ने अवैध शराब भट्ठी को नष्ट किया। बिशनपुर थाना पुलिस ने शनिवार को अभियान चलाकर प्रखंड के सतबहिनी जंगल मे चल रहे अवैध रूप से संचालित भट्ठी एवं जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया है।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सतबहिनी जंगल में एक शराब भट्ठा चल रहा था जिसे सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए जावा महुआ एवं भट्ठा को नष्ट किया गया। वही इन्होने कहा की अबैध रुप से चलरहे महुवा शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलता रहेगा मझिआंव: पंचायत सचिवालय में हुई बैठक प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत सचिवालय में बीडीओ के निर्देशानुसार जन योजना अभियान के तहत बैठक शनिवार को किया गया। जिसमें पंचायत के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य वार्ड सदस्य एवं ग्रामीणों के साथ बैठक किया गया। ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत सभी योजनाओं को चयन किया गया,तथा शिक्षा सुधार ,नशा बंदी, घर-घर में शौचालय बनाने, डायन विषाही मामले को गंभीरता से लेते हुए अंधविश्वास को दूर भगाने, सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया गया।
तथा रामपुर पंचायत को बाल हितैषी गांव के रूप में जिला से चयन किया गया है, इसपर पुरे बच्चों का विकाश कैसे किया जाए उसपर चर्चा किया गया। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि शिव कुमार सिंह, पंचायत सचिव उत्पल रौशन टोप्पो, रोजगार सेवक सतेंद्र ठाकुर, वार्ड सदस्य शकुंती देवी, लीलावती देवी, फुलेना देवी,राजो देवी, सहित ग्रामीण उपस्थित थे। मेराल शनिवार शाम करीब चार बजे आग लग जाने से संजय प्रसाद शाह का घर समेत लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गई। घर मालिक ने बताया कि दिन में अपने खेत में काम करने गए थे इसी दौरान किसी कारण से घर में आग लग गई। अगल-बगल के लोगों की जब नजर जलता हुआ घर पर पड़ी तो हो हल्ला किया गया,जिससे बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए तथा आग बुझाने का प्रयास किया।
उधर घटना की जानकारी दमकल विभाग को भी दी गई लेकिन जब तक दमकल घटनास्थल पर पहुंचती घर का अधिकांश भाग एवं घर में रखें समान, खाद्यान्न,₹30000 नगद बेड विस्तर, इत्यादि जलकर समाप्त हो चुका था। परिवार वालों के अनुसार आग लगी की घटना में करीब 3 लाख रुपए का नुकसान की संभावना है। पंचायत की मुखिया उर्मिला देवी द्वारा पीड़ित परिवार को तत्काल खाद्यान्न तथा आवश्यक सामान उपलब्ध कराया गया। उधर सूचना मिलने के बाद मेराल पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित परिवार को सहयोग की। पीड़ित परिवार वालों द्वारा थाना तथा अंचलाधिकारी को आग लगी की घटना से अवगत करा दिया गया है। गढ़वा: अपनी साली की हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गढ़वा शहर के सहिजना मोड़ स्थित अंबेडकर चौक के पास आमरण अनशन पर बैठे गुलाम जिलानी अंसारी से एआईएमआईएम के गढ़वा रंका विधानसभा के प्रत्याशी डॉ एम एन खान ने मुलाकात किया।
वहीं उनकी मांगों का समर्थन किया। इस अवसर पर डॉक्टर में खान ने कहा कि गुलाम जिलानी अंसारी की साली दुलदुलवा गांव निवासी नूरसबा बीबी की हत्या 14 जून 2023 को कर दी गई थी। लेकिन पुलिस प्रशासन के द्वारा अभी तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। जो पुलिस विभाग की लापरवाही को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि मृतका की तीन बच्चे हैं। मृतका की हत्या होने के बाद इन बच्चों की परवरिश करना काफी मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि गुलाम जिलानी अंसारी अपनी मांगों को लेकर पिछले 6 मार्च से अनशन पर बैठे हुए हैं।लेकिन अभी तक जिला प्रशासन के द्वारा कोई सुधि नहीं ली गई है। आमरण अनशन पर बैठने के कारण गुलाम जिलानी अंसारी के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।
डॉक्टर एम एन खान ने कहा कि पुलिस प्रशासन अति शीघ्र इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं करती है तो ए आई एम आई एम पार्टी भी गुलाम जिलानी अंसारी के साथ धरना पर बैठेगी। जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर पार्टी के जिला प्रवक्ता अब्दुल रहमान अंसारी, मंसूर अंसारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख फजिल अहमद आदि उपस्थित थे। गढ़वा थाना क्षेत्र के जोबरईया गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए घायल व्यक्ति नरेश बिंद का पुत्र दिहल कुमार बिंद के नाम शामिल है उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में दिहल कुमार बिंद ने आरोप लगाया है कि उसका पुत्र बबलू कुमार एवं रूपक कुमार के बीच 7 मार्च को क्रिकेट खेलने के दौरान आपस में विवाद हो गया था इस दौरान वह डंडई गांव में खाना बनाने गया हुआ था घर में उसकी पत्नी परवंती देवी उसकी पुत्री रूपांजलि कुमारी एवं उसका पुत्र बबलू कुमार थे इसी क्रम में रात्रि उसके घर जाकर संत बिंद् का पुत्र दीपक कुमार बिंद धीरज कुमार बिंद जीतू कुमार बिंद रूपक कुमार बिंद आदि ने उसकी पत्नी बेटी एवं बेटा को मारपीट किया इसके बाद 8 मार्च की सुबह मां बेटी गढ़वा थाने पहुंचकर उक्त लोगों के विरुद्ध आवेदन दिया इसी बात से आक्रोशित होकर शनिवार को नदी से शौच करके आपस घर जाने के दौरान उक्त लोगों ने लाठी कुदाल से मार कर घायल कर दिया परवनती देवी ने आरोप लगाया है कि थाने में आवेदन देने के बाद भी अभी तक पुलिस के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया।
राजद युवा मोर्चा ने किया सम्मान समारोह आयोजन गढ़वा राष्ट्रीय जनता दल युवा मोर्चा के के द्वारा शनिवार को चिनिया रोड स्थित वीरेंद्र तिवारी मार्ग में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय सदस्य शुग्रिम राम को पुष्प गुच्छ वह अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान युवा राष्ट्रीय जनता दल के गढ़वा महासचिव मुनेश्वर सिंह खरवार ने कहा कि सुग्रीव राम हमारे पार्टी के एक सक्रिय सदस्य हमेशा से रहे हैं। इन्हीं सब कार्यों को देखकर राष्ट्रीय युवा मोर्चा के तत्वाधान में एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद गरीबों के नेता है।
और अब वे गरीबों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों के हक की हकमारी कर रही है। नोटबंदी व जीएसटी लागू कर गरीबों के साथ-साथ व्यवसायियों को भी परेशान किया जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल के सक्रिय नेता सुग्रीव राम ने कहा रांची स्थित कार्यालय में केंद्रीय महासचिव भोला यादव की अध्यक्षता में पार्टी ने मुझे शामिल किया है। जिस विश्वास के साथ पार्टी शामिल किया है। मैं पार्टी के प्रति हमेशा जिम्मेवारी से कार्य करूंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी का जैसा आदेश होगा हम सभी आदेश का पालन करेंगे। उन्होंने कहा की अगर पार्टी मुझे मौका देता है। तो पलामू लोकसभा राजद का होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, प्रदेश महासचिव पंकज चौबे, सोनू यादव, संतोष चौधरी, रोहित भारती, अमर यादव, कयूम अंसारी सहित काफी संख्या में राजद के कार्यकर्ता शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play