whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27193105
Loading...


भवनाथपुर में महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया पूजा अर्चना

location_on भवनाथपुर access_time 08-Mar-24, 07:49 PM visibility 702
Share



भवनाथपुर में महाशिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से किया पूजा अर्चना


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : महाशिवरात्रि पर प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रो के शिवालयों में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।जबकि शिव पहाड़ी गुफा के पास दो दिवसीय मेला का आयोजन किया गया तो वहीं कड़ियाँ राज बाबा पहाड़ी पर एक दिवसीय मेला के साथ- साथ भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके अलावे फुलवारशिव मंदिर,शिवा ढोढा शिव मंदिर, टाउनशिप दुर्गा मंदिर स्थित शिव मंदिर, भवनाथपुर शिव पहाड़ी शिव मंदिर, थाना परिषद शिव मंदिर, मकरी, चपरी, रोहिनियां , अरसली उतरी व दक्षिणी शिव के शिवालों में अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की टोली पहुंचकर भगवान भोलेनाथ पर जल अभिषेक कर पूजा अर्चना किये।मंदिर मेले को लेकर दोनों जगहों पर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रही।
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृवत में दोनों जगहों पर पुलिस तैनात रही वहीं बरी- बारी खुद से थाना प्रभारी ने मेलें का निरीक्षण करते रहें। *शिव पहाड़ी बाबा पर लोगो की है आस्था* शिव पहाड़ी गुफा में बसे भोले नाथ पर लोगो की खूब आस्था है लोग शिवरात्रि महापर्व के औसर पर भूखे व्यासे घंटो लाइन में लग कर गुफा के अंदर प्रवेश कर भगवान भोलेनाथ का दर्शन करते हैं और अपने सुख शांति का कामना करते हैं। लोगो का कहना है कि 150वर्ष पूर्व एक व्यक्ति को भगवान भोलेनाथ के स्वप्न में कहा था कि वे शिव पहाड़ी के गर्भ में बसे है l उनका पूजा अर्चना किया जाए l उस व्यक्ति ने काफी खोजबीन के बाद इस गुफा का पता लगाया l ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से श्रद्धालु गुफा में उतरते हैं लेकिन आज तक कोई दुर्घटना नहीं हो सकी है l गुफा में प्रवेश के बाद आप पहाड़ी के तलहटी में करीब डेढ़ सौ फीट नीचे पहुंच जाते हैं।
बाहर से पूरी तरह ठोस दिखने वाला यह पहाड़ अंदर से एकदम खोखला है। जो गुफा का रूप ले लिया है। शिव पहाड़ी की गुफा के बीच में स्वतः निर्मित भगवान भोलेनाथ का लिंग है शिव गुफा मंदिर समिति के अध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता, सचिव रामविजय साह, ओमप्रकाश आर्य, चंदन कुमार अनिल कुमार, मणिकांत गुप्ता, नीतीश कुमार, आनंद कुमार, सोहन साह, इंद्रजीत गुप्ता, अनूप कुमार, अतुल कुमार गुप्ता सहित कई लोग पूजा को सफल बनाने में लगे हुए थे। *कड़ियां राज बाबा लोगो का करते हैं मन्त पूरा* कड़ियां राज बाबा भवनाथपुर - श्रीबंशीधर नगर सिमा पर लगभग तीन सौ फीट की ऊँचाई के पहाड़ी पर स्थित हैं लोगो का मानना है कि कड़ियां राज बाबा भवनाथपुर के सिमा पर क्षेत्र का सुरक्षा करते हैं लोगो का मानना है कि यहां मन्त मांगने पर कड़िया राज बाबा भक्तों का मन्त को पूरा करते है सालों भर लोग यहां पूजा करने आते रहते हैं पर शिवरात्रि एवं सावन में लोगो का विशेष रूप से आते हैं और पूजा पाठ करते हैं एवं अपने सुख- शांति का कामना करते हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play