whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27205066
Loading...


मंत्री ने किया 215 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

location_on गढ़वा access_time 07-Mar-24, 06:48 PM visibility 687
Share



मंत्री ने किया 215 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा में विकास कार्यां का बना है रिकार्ड : मंत्री मिथिलेश चिनियां प्रखंड को मिला महाशिवरात्रि का महा तोहफा गढ़वा। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के चिनियां प्रखंड को महाशिवरात्रि का महा तोहफा मिला है। महाशिवरात्रि के ठीक एक दिन पूर्व गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने एक विभिन्न विभागों की 215 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित एवं बनने वाली योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया है। गुरुवार को चिनियां प्रखंड के मसरा मोड़ के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री श्री ठाकुर ने सभी योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें चिनिया प्रखंड के झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित ग्राम खुरी गायघाट कनहर नदी पर नवनिर्मित पुल का उद्घाटन भी शामिल है।
मंत्री ने विधिवत पूजा अर्चना कर, नारियल फोड़ कर एवं शिलापट्ट का अनावरण कर इन योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले ग्रामीणों व समाज सेवियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर झामुमो कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने मंत्री श्री ठाकुर का भव्य स्वागत किया। इस दौरान पथ निर्माण विभाग से एक अरब 73 लाख चार हजार रूपये की लागत से दो सड़कों का गढ़वा से चिनियां पथ तथा चिनियां, रनपुरा, खुथुआ मोड़ पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण व राईडिंग क्वालिटी में सुधार कार्य, ग्रामीण कार्य विभाग एवं विशेष प्रमंडल से खुर्री, नक्सीली खुर्री, राजबांस गांव व बरवाडीह पंचायत के विभिन्न गावों में 10 स्थानों पर 10 करोड़ 33 लाख एक हजार 100 रूपये की लागत से निर्मित पुल का उद्घाटन तथा 25 करोड़ 54 लाख आठ हजार रूपये की लागत से बनने वाले पुल का शिलान्यास किया गया।
ग्रामीण कार्य विभाग से हेताड़कला, खुर्री, बिलैतीखैर व बरवाडीह पंचायत में सात सड़कों में 18 करोड़ 90 लाख 20 हजार रूपये की लागत से निर्मित सड़क का उद्घाटन व 13 करोड़ 53 लाख एक हजार रूपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया गया। भवन निर्माण विभाग से शिक्षा विभाग की योजना कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चिनियां का पांच करोड़ 26 लाख 20 हजार रूपये की लागत से सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास, भूमि संरक्षण विभाग से तहले, बेता, मसरा, बिलैतीखैर, पाल्हे, चिरका, खुर्री चिनियां, परसुखांड़, डोल, छतैलिया, चपकली एवं तुरीमुंडा गांव में एक करोड़ 68 लाख 50 हजार 400 रूपये की लागत से छह तालाब का जिर्णाद्धार कार्य व 15 परकोलेशन टेंक निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा छतैलिया एवं चिनियां गांव में सात लाख रूपये की लागत से दो डीप बोर, जिला योजना मद से सिगसिगा गांव में चौपाल निर्माण कार्य, कल्याण विभाग की चार करोड़ 57 लाख 10 हजार 700 रूपये की लागत से कब्रिस्तान चाहरदिवारी एवं सरना देव स्थल चाहरदिवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
साथ ही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की 27 करोड़ नौ लाख 34 हजार रूपये की निर्मित योजना का उद्घाटन किया गया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि गढ़वा के विधानसभा क्षेत्र के चिनियां प्रखंड में मेगा शिलान्यास एवं उद्घाटन कार्यक्रम किया गया। आजादी के बाद से आज तक उपेक्षित चिनियां प्रखंड इन योजनाओं के पूर्ण हो जाने से पूरी तरह से सुविधा संपन्न प्रखंड बन जायेगा। छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली कनहर नदी पर पुल का भी आज उद्घाटन किया गया। यह गढ़वा जिले के लिए अतिमहत्वपूर्ण योजना है। इस पुल का उद्घाटन हो जाने से अब गढ़वा के लोगां को छत्तीसगढ़ आजा-जाना आसान हो जायेगा। इससे काफी संख्या में लोग लाभान्वित होंगे। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जब वे विधायक नहीं थे, तब ही उन्होंने खुर्री में आयोजित अपने एक कार्यक्रम में कहा था कि यदि मुझे मौका मिला तो मैं कनहर नदी पर पुल अवश्य बनवाउंगा और आज यह कार्य पूर्ण हो गया।
पूरे गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। रिकार्ड संख्या में सभी विभागां की योजनाआें से गढ़वा का विकास किया जा रहा है। सभी विभागां से ऐसी योजनाएं चलायी जा रही हैं जिससे आम जनता को सीधा लाभ पहुंचे। मंत्री ने कहा कि गढ़वा में उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास कार्यां का रिकार्ड स्थापित कर दिया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए जनप्रतिनिधि के पास दृढ़ इच्छा शक्ति एवं ईमानदार प्रयास जरूरी है। जनता को छलने एवं धोखा देने से क्षेत्र का विकास नहीं होता है। मंत्री ने कहा कि कुछ लोग अपनी राजनीति को जिंदा रखने के लिए क्षेत्र में विकास नहीं सिर्फ छलबाजी करते हैं। आज विषम परिस्थितियों में भी गढ़वा में जिस तेजी के साथ विकास हुआ है व अविसमरर्णीय है।
मौके पर मुख्य रूप से ओएसडी चंद्रचुड़ सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी निलेश मुर्मू, रंका एसडीओ, एसडीपीओ, बीस सूत्री जिला उपाध्यक्ष नितेश सिंह, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रेखा चौबे, दीपमाला, नवीन तिवारी, रौशन पाठक, झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष छोटू सिंह खरवार, अरविंद यादव, फरीद खां, कांग्रेस नेता अमृत शुक्ला सहित काफी संख्या में महागठबंधन के नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play