गढ़वा : गढ़वा श्री चरण पादुका स्थापना दिवस 5 व 6 मार्च पर विशेष पूजा पाठ अखंड कीर्तन प्रभात फेरी सेवा कार्यक्रम में मेगा चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा आश्रम मरहटिया ,गढ़वा आश्रम में परम पूज्य अघोरेश्वर महाप्रभु जी का फोटो सजाकर विधिवत् पूजा आरती कर प्रभात फेरी निकाली गई , (शोभायात्रा)नवाडीह , पचपड़वा, नवादा मोड़ होते हुए गढ़वा प्रार्थना गृह में आरती पूजा कर शहर भ्रमण करते हुए आश्रम पहुंची ।
आश्रम में विधिवत् पूजा, आरती कर 24 घंटे अखंड कीर्तन अघोर महामंत्र का शुरुआत किया ।
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन 10.30 बजे , शाखा आश्रम उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ द्विवेदी व उपस्थित चिकित्सक डा संजय कुमार, डा उपेंद्र सिंह , डा बी . एन. राय, डा बी.एन. दिवेद्वी सहित संयुक्त रूप से उद्घाटन किया गया ।
शिविर में नेचुरोपेथिक , आयुर्वेदिक ,होमियोपैथिक , एलोपैथिक, और नेत्र रोग का तथा डेंटल कॉलेज , और सादर अस्पताल के सभी डॉक्टर ने समस्त रोगों का उपचार किया गया , जिसमें लगभग 1000 लोगों को नि:शुल्क दवा , और 70 लोगों को चश्मा दिया गया ।
शिविर में शुगर , बि.पी. ब्लड जांच बि किया गया ।
शिविर समापन पर सभी डॉक्टर को आश्रम द्वारा परसस्ति पत्र दे कर सम्मान पूर्वक विदाई किया गया ।
6 मार्च , चल रहे अखंड कीर्तन में शाखा आश्रम,मकरी कुटिया , नगर मेदिनीनगर ,प्रार्थना गृह गुरी और स्थानीय मरहटिया के लोगों ने संगीत लय में श्रद्धा भाव से अखंड जप किया ।
अखंड कीर्तन का समापन कर सफल योनि का पाठ सुरेन्द्र चोबे द्वारा किया गया।एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कुसुम नारायण ने की ओर मुख्य अतिथि के रूप में किरण दिवेदी की रहे ..मंच संचालन संजीत कुमार मिश्रा ने किया ।
कार्यक्रम में रविन्द्र नाथ द्विवेदी,सुरेंद्र चौबे .संजीत मिश्रा सत्येंद्र तिवारी देवकांत तिवारी टेपण जैसवाल .राम प्रवेश तिवारी ,देवाशीष ,अनिल,अजीत,दिलीप,विकास ,रामलाल, मंटू,रमेश,कुंदन , देवंत,मुकेश तिवारी सुशीला दिवेदी , आशा तिवारी, पुस्पा जायसवाल सहित सभी लोगों लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाया।