whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207346
Loading...


लेजर शो के साथ चार दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव संपन्न

location_on गढ़वा access_time 06-Mar-24, 04:47 PM visibility 658
Share



लेजर शो के साथ चार दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव संपन्न


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत के बल पर ही देश गुलामी की जंजीरों से मुक्त हुआ : मंत्री गढ़वा। गोविंद उच्च विद्यालय (नीलांबर पीतांबर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन, टाउन हॉल) के मैदान में मंगलवार की संध्या आयोजित लेजर शो के साथ चार दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव संपन्न हो गया। ज्ञात हो कि गढ़वा में गत तीन मार्च को आयोजित पांच बड़ी योजनाओं का लोकार्पण के मौके पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर की ओर से चार दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन कराया गया था। लेजर शो के माध्यम से सर्वप्रथम गढ़वा के वीर शहीद नीलांबर पीतांबर की जीवनी का प्रदर्शन किया गया।
उसके बाद कई देशभक्ति गानों का लेजर शो के माध्यम से प्रर्दशन किया गया। मंत्री श्री ठाकुर ने भी लेजर शो के माध्यम से वीर शहीद नीलांबर पीतांबर की जीवनी का प्रदर्शन देखा। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि हमारे वीर शहीद नीलांबर पीतांबर सहित अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत के बाद आज हम आजाद भारत में जिंदगी जी रहे हैं। जिन स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान की कुर्बानी दे कर भारत मां को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराया है, ऐसे सभी वीर शहीदों को शत-शत नमन है। ऐसे स्वतंत्रता सेनानी की जीवनी के बारे में हम सभी को और हमारे आने वाली पीढ़ी को निश्चित रूप से जानना चाहिए। इस प्रकार के कार्यक्रमों से हमें अपने देश की गौरव एवं इतिहास को जनने एवं समझने का अवसर प्राप्त होता है।
मौके पर मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, विधायक प्रतनिधि कंचन साहू, अनिता दत्त, दिलीप गुप्ता सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play