whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27211558
Loading...


खबर गढ़वा व भवनाथपुर

location_on भवनाथपुर access_time 04-Mar-24, 06:38 PM visibility 708
Share



खबर गढ़वा व भवनाथपुर


प्रथम कुमार चौबे/संजय यादव check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर /गढ़वा: भवनाथपुर पुलिस ने एक महिला के साथ रेप के आरोपी थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी गांव निवासी मोहम्मद जहीरुद्दीन को सोमवार को गिरफ्तार कर गढ़वा न्यालय में भेज दिया है। पीड़िता के कथना अनुसार वह अपने पति के साथ सूरत शहर के एक फैक्ट्री में काम करती थी। फैक्ट्री में काम करने के दौरान झारखंड के गढ़वा जिला के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के बेलपहाड़ी के मो. जहीरुद्दीन से उसकी जान पहचान हो गई। उसी दौरान आरोपी ने पीड़िता का मोबाईल और नगद 45 हजार रुपया लेकर चार दिन पूर्व अपने गाँव आ गया। इस घटना के बाद महिला भी पिछले 1 फरवरी को सूरत से नगर उंटारी आई तो जहीरुद्दीन रेलवे स्टेशन पर ही मिला गया । आरोपी ने मेरा मोबाइल और पैसा देने के नाम पर श्री बंसीधर नगर से मुझे एक टेम्पो पर बैठाकर भवनाथपुर से उसके गांव जाने लगी तो वह मुझे टेम्पो से उतारकर बेलपहाड़ी के जंगल की ओर ले जाने लगा जब मैं उसका विरोध किया तो जहीरुद्दीन ने मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया तथा मेरा गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया।
हल्ला करने पर उसने मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। जब मैं उसके बारे में किसी को नही बताने को लेकर अपने बच्चे की कसम खाई तो वह मेरा मोबाईल मुझे देकर फरार हो गया। इसके बाद मैं अपने साथ घटित हुई घटना की 100 नंबर डायल कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मुझे ईलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए त्वरित करवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यालय को सुपुर्द कर दिया है ज्ञापन भाजपा मंडल इकाई के तत्वाधान मे झारखंड के राजयपाल के नाम से प्रखंड कार्यालय भवनाथपुर पहुँच कर बीडीओ को ज्ञापन दिया । भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव ने पत्र मे झारखंड प्रदेश के वर्तमान परिस्थितियों पर ध्यान आकृष्ट कराते हुए उल्लेख किया है की जे एस एस सी प्रश्न पत्र लिक होने के मामले मे झारखंड सरकार के द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नही उठाये गये,जिसके चलते पढ़ने वाले एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र/छात्राओं मे काफी असंतोष व्याप्त हो गया है एवं उनका अपना भविष्य अंधकारमय दिखने लगा है,सरकार के चहेते लोगों के द्वारा सेटिंग कर नौकरी बेचीं जा रही है,वही सभी विभागों मे कमीशनखोरी हावी है,शाशनिक और प्रशाशनिक विभागों मे आम अवाम एवं गरीबों का काम बिना चढ़ावा के नही हो रहा है,वही अबुवा आवास मे भी कमीशनखोरी का दुकान चालु है जबकी योग्य एवं जरूरतमंद लोगों का नाम सूची से ही गायब है,जबकी ग्राम सभा के अधिकार का हनन कर सरकारी बाबुओं के द्वारा ही आवास की प्राथमिकता सूची तय कर दी गई जिसमे भारी मात्रा मे त्रुटी व्याप्त है।
राज्य मे चारो तरफ भय भूख और भ्रस्टाचार हावी है,चोरी हत्या,बलात्कार झारखंड की पहचान बन चुकी है। नेताओं ने महामहिम राजयपाल से ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया है की जेएसएससी प्रश्न पत्र लिक मामले को सीबीआई से जाँच कराने साहित प्रदेश मे व्याप्त भय,भूख,भ्रस्टाचार पर अंकुश लगाने का आग्रह किया है। मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रघुराज पांडेय, जिला कार्यसमिति सदस्य अनिल चौबे,मनोज सिंह, विवेकानंद पांडेय, मुकेश चौबे,पूर्व प्रमुख रविंद्र पासवान,इजराईल अंसारी,रामप्रवेश प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि सुनील सिंह,विपिन चौबे,भानू गुप्ता, महमूद आलम,पूर्व प्रमुख रीता देवी,दयानन्द सोनी,मनोज बैठा,दयानन्द प्रजापति, विनोद दुबे, विनोद यादव,अजीत चौबे,उमेश बियार सहीत अन्य लोग उपस्थित थे।
गढ़वा   सदर थाना क्षेत्र के कचहरी के पास दोपहर 1:00 बजे अज्ञात चोरों के द्वारा एक बाइक की चोरी कर ली गई। इसके बाद पीड़ित सदर थाना पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय कराया है। पीड़ित कांडी थाना क्षेत्र के सरकोनी गांव नवासी रामाकांत पासवान का पुत्र सत्यम पसवान है। उक्त आवेदन में बताया है कि कचहरी के पास अपनी बाइक खड़ा करके कुछ काम से गया था। जब वापस आया तो देखा की बाइक वहां नहीं है। काफी खोजबीन किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वह सदर थाना में पहुंचकर प्राथमिक की दर्ज कराया है। पुलिस प्राथमिक की दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दिया है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play