गढ़वा :
बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में की गई गंगा आरती
टाउन हॉल के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
जिले में रविवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन द्वारा पांच बड़ी योजनाओं के लोकार्पण के मौके पर संध्या में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जनता को समर्पित बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में काशी विश्वनाथ से आए विद्वानों ने पूरे विधि विधान के साथ गंगा आरती की। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मंत्री श्री ठाकुर ने गंगा आरती के लिए काशी विश्वनाथ से आए सभी विद्वान कलाकारों को सम्मानित किया।
जबकि टाउन हॉल के मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बाहर से आए सुप्रसिद्ध कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम की प्रस्तुति की। कलाकारों की प्रस्तुति से मौजूद सभी दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
पद्मश्री मुकुंद नायक एवं उनकी टीम ने झारखंडी लोक संस्कृति की झलक एवं कत्थकली नृत्य प्रस्तुत की। इस दौरान कलाकारों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जीवनी की झलक प्रस्तुत की। इसकी प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की दर्शकों ने काफी सराहना की। जबकि संध्या में सुविख्यात लोकगीत गायक
चंदन तिवारी एवं कुमार सत्यम ने भोजपुरी लोकगीत प्रस्तुत की। कलाकारों ने ऐसी समा बांधी कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
इस कार्यक्रम में बाहर से आए कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकार उमेश विश्वकर्मा, प्रभा विश्वकर्मा, सोनी पांडेय आदि ने भी एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत की। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने पूजा अर्चना कर गढ़वा एवं पूरे राज्य की खुशहाली व सुख समृद्धि की कामना की। मंत्री ने कहा कि मां गगा के आशीर्वाद से सभी भक्तों की मनोकामना पूरी होगी। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से ही आज गढ़वा में चारों तरफ विकास की रोशनी जगमगा रही है। मौके पर मुख्य रूप से जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष नितेश सिंह, जिप अध्यक्ष शांति देवी, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, नप के पूर्व अध्यक्ष अनीता दत्त,
चंपा देवी, दीपमाला, दिलीप गुप्ता, आशीष अग्रवाल, मनोज झा, प्रमोद कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
.................

केंद्र सरकार की प्रताड़ना से यह सरकार बिखरेगी नहीं, निखर कर उभरेगी : मंत्री मिथिलेश
गढ़वा विस क्षेत्र में लगेगा 80 हाई मास्ट लाइट, मंत्री ने किया शिलान्यास

गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर सोमवार को गोविंद उच्च विद्यालय (टाउन हॉल) के मैदान में हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन का पूजा अर्चना कर व नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर विधायक निधि से 80 हाई मस्ट लाईट लगाया जाएगा।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि विधायक मद की राशि से गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के सभी पंचायतों के विभिन्न गांवों में चौक, चौराहों, हाट, बाजार आदि सार्वजनिक स्थलों पर हाई मास्ट लाइट लगाया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि झारखंड सरकार की ग्रामीण क्षेत्रों को भी पुरी तरह से रोशन करने की योजना है। उन्होंने कहा कि बहुत दिन नहीं आज से चार साल पहले स्थिति ऐसी थी कि घरों में बल्ब जल जाय लोगों को इस बात की चिंता रहती थी। परंतु चार सालों में इतना बदलाव आ गया है कि अब गांव गांव के चौक चौराहों पर हाई मास्ट लाइट लग रहा है। यह बदलाव का बहुत बड़ा उदाहरण है। आज बहुत सारे लोग गांव में हाई मास्ट लाइट के बारे में जानते भी नहीं हैं। पंचायतों का टोला टोला हाई मास्ट लाइट से जगमग हो रहा है। इससे यह साबित होता है कि यह सरकार पूरी तरह से पारदर्शी है।
मंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 से पहले भी यहां विधायक हुआ करते थे। परंतु पूरे विधानसभा क्षेत्र में आज कहीं भी कोई शिलापट्ट देखने को नहीं मिलता है।
परंतु आज किसी भी गांव, टोले में देखिए विधायक निधी का शिलापट्ट और काम धरातल पर देखने को मिलेगा। गढ़वा विस क्षेत्र के छह प्रखंडों के 73 पंचायतों में 80 हाई मास्ट लाइट लगाया जा रहा है। यह झारखंडी जनसरोकार की सरकार है। केंद्र सरकार चाहे जितना भी प्रताड़ित करे, कितना भी हक अधिकार लूटे फिर भी यह सरकार झारखंडियों का अधिकार जरूर देगी। केंद्र सरकार की प्रताड़ना से यह सरकार बिखरेगी नहीं बल्कि और निखर कर सामने आयेगी। मौके पर मुख्य रूप से डीडीसी पशुपति नाथ मिश्रा, झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू, आशीष अग्रवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, दिलीप गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, अनीता दत्त, प्रमुख दीपमाला, चंदन पासवान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।