whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27215498
Loading...


पढ़े खबर :गढ़वा, भवनाथपुर तथा माझिआंव से

location_on गढ़वा access_time 03-Mar-24, 08:04 PM visibility 693
Share



पढ़े खबर :गढ़वा, भवनाथपुर तथा माझिआंव से


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा, भवनाथपुर , मझिआंव: गायत्री शक्तिपीठ का मनाया गया वर्षगांठ: नगर पंचायत के चंद्री स्थित गायत्री शक्तिपीठ का प्रथम वर्षगांठ दो दिवसीय कार्य क्रम का आयोजन किया गया है।जो तीन मार्च एवं चार मार्च को काफी हर्षो -उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।इस मौके पर पिछले वर्ष नव निर्मित मंदिर में स्थापित मां वैष्णव एवं मां गायत्री की प्रतिमा सहित अन्य प्रतिमा स्थापित किया गया था, मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था ,तथा मां नगर पंचायत क्षेत्र के ब्लौक रोड मझिआंव निवासी रामजन्म सोनी सपत्नी के द्वारा गायत्री शक्तिपीठ का बड़ा सा दरवाजा बनवाकर गायत्री परिवार शक्ति पीठ में दान स्वरूप भेंट किया गया ,जिसे पुजा के दौरान ही राधा- कृष्ण मंदिर के महंत केशव नारायण दास के द्वारा फीता काट कर उन्होंने उद्घाटन किया।
इस दौरान गायत्री परिवार के द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया था। जिसमें रांची से जाने -माने हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ:साकेत सोनी,डा:अतुल कुमार,डा:जय रंजन के द्वारा शिविर में मरीजों के बीच नि: शुल्क दवा का भी वितरण किया गया। कार्य क्रम के दुसरे दिन सोमवार चार मार्च को सुबह में हवन यज्ञ के बाद भंडारे के साथ समापन किया जाएगा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि शोभा जायसवाल,संजय कमलापुरी , गायत्री परिवार के प्रखंड समन्वयक नागेंद्र सिंह,अशोक चौरसिया, महिला मंडल अध्यक्ष सुनिता चौरसिया, विरेन्द्र सोनी ,धर्मशिला देवी,सरिता रानी,हंसा रानी ,राम विलास प्रसाद, अनिल कमलापुरी सहित काफी संख्या में गायत्री परिवार के लोग शामिल थे।
[03/03, 5:39 pm] Akhilesh Thakur Majhaiw: मझिआंव:: प्रतिनिधि:खरसोता में संत रविदास जी की मूर्ति का हुआ स्थापना: प्रखंड क्षेत्र के खरसोता गांव में संत रविदास जी के जयंती के अवसर पर काफी धूम धाम से उनका मूर्ति का स्थापना किया गया ।इसके पूर्व शोभा यात्रा निकाली गई,जो देवी धाम मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए जिन चौक अंबेडकर चौक और बुद्धि कर बजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए स्थल पर जाकर मूर्ति का स्थापना किया गया। इस दौरान पूरे गाजे -बाजे के साथ डीजे के धुन पर महिला- पुरुष जमकर डांस किया। इस कार्यक्रम कि जानकारी देते हुए पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि सह पुजा कमेटी अध्यक्ष विजय राम ने बताया कि इस मौके पर 3 मार्च के रात्रि में दुगोला कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें बिहार के सुदर्शन यादव एवं झारखंड के धनबाद से शिव शंकर यादव के बीच मुकाबला किया जाएगा।
इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष विजय राम,सचिव सत्येंद्र कुमार रवि ,उपाध्यक्ष सोम प्रकाश मेहता, उपसचिव राहुल कुमार, रवि कुमार राम, सदस्यों में जुगल राम ,पिंटू कुमार, बबन कुमार रवि, सुदेश्वर राम ,रघु राम ,महावीर राम ,भुवनेश्वर राम, हरिहर राम ,अकलेश राम, विनय कुमार ,अरुण सहित दर्जनों की संख्या में लोगों का कार्य सराहनीय रहा। मांग समाज कल्याण सेवा संस्थान के केन्द्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार ठाकुर ने मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के गढ़वा आगमन पर भ्रष्ट भवनाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदजी राम पर कारवाई करते हुए हटाने की मांग किया गया है। मांग पत्र में उल्लेख किया गया है कि गढ़वा जिला अंतर्गत भवनाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदजी राम के द्वारा भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी उर्फ शर्मा रंजनी को सरकार एवं जिला प्रशासन की पत्र को अनुपालन कराने की आग्रह करने पर भारी अपमान किया गया है।
जिला परिषद द्वारा लगातार अबूवा आवास योजना एवं मुख्यमंत्री पशुधन योजना इत्यादि में खुलेआम भ्रष्टाचारियों पर रोक लगाने का पत्राचार किया जाता रहा है। परंतु प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा उस पत्र पर कार्रवाई के बदले और तेजी से भ्रष्टाचार को बढ़ाया गया। अबुआ आवास योजना से योग लाभुकों को रिश्र्वत नहीं देने के कारण सुची से नाम हटा दिया गया है। रिश्र्वत के बदौलत अपना मनमानी कार्य करते आ रहे हैं। जिसका विरोध करने पर जिला परिषद सदस्य कच्चा घर, गृह विहिन, विधवा एवं दिव्यांग लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर अबुवा आवास योजना उपलब्ध कराने की निवेदन की थी। जिस पर नराज प्रखंड विकास पदाधिकारी ने जिला परिषद से सरकार की पत्र को अनुपालन नहीं करने की बात करते हुए बोला गया कि आपका जगह यहां नहीं है।
साथ ही बैठने लिए कुर्सी नहीं उपलब्ध कराने की बात बोला गया एवं अपमान किया गया। ज्ञात हो कि जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी ने तृतीय वर्ग की नौकरी को त्यागपत्र देकर स्वतंत्र रूप से समाज की सेवा करने के लिए जिला परिषद के रूप में हम सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सेवा दे रही है । जिसका अपमान हम जिलावासी बर्दाश्त नहीं करेंगे। भ्रष्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी पर कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। सामाजिक संगठन द्वारा मांग पत्र समर्पित कर यथाशीघ्र नियमाकुल कार्रवाई करते हुए भ्रष्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी नंदजी राम को हटाने की मांग किया गया है। मांग गढ़वा :-बीआरपी सीआरपी एस एस संघ द्वारा अपनी लंबित मांगों एवं सेवाशर्त नियमावली को लागू करने से संबंधित माँग पत्र मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष मनदीप राम द्वारा ज्ञापन में बीआरपी सीआरपी के सेवा शर्त नियमावली लागू करने, मेडिकल भत्ता, अनुश्रवण भत्ता, आवास भत्ता, बीआरपी सीआरपी का बीमा, ई पीएफ कटौती सहित अन्य लंबित समस्याओं को अबिलंब लागू करने संबंधित मांग पत्र दिया। बीआरपी सीआरपी एस एस संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि विगत दो सालों से नियमावली बन कर तैयार है, लेकिन विभाग के उदासीनता के कारण अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। जिससे बीआरपी सीआरपी का मनोबल काफी कमजोर हो गया है, उनमें निराशा एवं हताशा व्याप्त हो है। बताते चले कि बीआरपी सीआरपी को पारा शिक्षक और चपरासी से भी कम मानदेय पर काम करने हेतु मजबूर होना पड़ रहा है। आज शिक्षा परियोजना के हर कर्मियों का वेतनमान बीआरपी सीआरपी से ज्यादा दिया जा रहा है, उनकी सेवा शर्त नियमावली के साथ सेवा पुस्तिका तैयार की जा रही है, लेकिन बीआरपी सीआरपी उच्च योग्यता धारी होने का बावजूद अत्यंत अल्प मानदेय पर काम करने के लिए मजबूर हैं।
ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष मंदीप राम, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार चौबे, मनोहर कुमार चौबे,संतोष कुमार पाठक, चंद्रशेखर दुबे,दिलीप कुमार यादव,ओम प्रकाश चौधरी,पवन कुमार गिरी,संजय कुमार पाठक सहित कई बीआरपी सीआरपी मौजूद थे। महाशिवरात्रि पर पांच दिवसीय शिव पुराण कथा 4 से बरडीहा प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर परिसर में होने वाला आठ मार्च के महाशिवरात्रि के मौके पर पांच दिवसीय शिव पुराण की प्रवचन कराया जाएगा। जानकारी देते हुए पुजा कमेटी अध्यक्ष रामदेव विश्वकर्मा एवं कोषाध्यक्ष सह मंदिर के सेवक उमेश प्रजापति ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष भी शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाएगा।
जिसमे वृंदावन के विद्वान सर्वानंद जी महाराज के द्वारा पांच दिवसीय शिव पुराण का प्रवचन किया जाएगा।जो 4 मार्च से लेकर 8 मार्च तक चलेगा।उक्त दोनों ने सभी श्रद्धालुओं को इस शिव पुराण प्रवचन में अधिक -से -अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रवण करने अपील की है, ताकी पुण्य का भागी बन सकें।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play