गढ़वा लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ग्रीन, लायंस क्लब ऑफ़ गढ़वा ग्लोरियस, लियो क्लब ऑफ़ गढ़वा ज्ञान गंगा के संयुक्त तत्वाधान मे डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस 5 सितंबर शिक्षक दिवस के मौके पर एक जिला एक कार्यक्रम के तहत के तहत पौधारोपण श्री सद गुरु जगजीत सिंह नामधारी महाविद्यालय गढ़वा के सामने डॉ आशीष कुमार गुप्ता और कृष्ण कुमार अग्रवाल के फार्म हाउस पर 21 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।
इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि रीजन चेयरमैन लायन अमित कश्यप, लियो डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट लियो अनूप कुमार, लायंस ग्रीन के अध्यक्ष हर्ष अग्रवाल, सचिव विनय कश्यप, रवि अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, नीरज कुमार, पवन अग्रवाल, साकेत केशरी, ग्लोरियस की सचिव लायन प्रतिमा कश्यप, लियो अध्यक्ष लियो शिप्रा सोनी, लियो अदिती रानी, लियो पल्ल्वी, लियो गौरव केशरी, लियो अनमोल अग्रवाल, लियो मयंक अग्रवाल, लियो आदर्श केशरी आदि की उपस्थिती मे कार्यक्रम को संपन्न किया गया।