गढ़वा :
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का आज गढ़वा कार्यक्रम निर्धारित था,खराब मौसम होने के कारण चंपई सोरेन सड़क मार्ग से करीब 4:30 बजे गढ़वा आए। उन्होंने जिला मुख्यालय गढ़वा में निर्धारित सभी पांच योजना का उद्घाटन किया और उन्हें लेने आए हेलीकॉप्टर का उड़ने की समय सीमा साढे पांच बजे तक निर्धारित होने के कारण मुख्यमंत्री बगैर जनसभा संबोधित किए रांची लौट गए।