सगमा :
विधायक भानुप्रताप साही के द्वारा प्रखण्ड स्थित बीरबल गाँव मे आदर्श पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया गया ।

स्कूल का उद्घाटन विधायक भानुप्रताप साही जीप सदस्य अंजू यादव प्रखण्ड प्रमुख अजय साह के द्वारा विद्यालय में स्थापित माता सरस्वती भगवान श्री राम एवम माँ भारती की प्रतिमा की विधिवत पूजा पाठ कर किया गया ।
इस अवसर पर उद्घाटन सभा को संबोधित करते हुए भानुप्रताप साही ने कहा कि मैं आज भाषण देने नहीं बल्कि बीरबल के धरती को नमन करने आया हूँ कि इस गाँव के मिट्टी से निकले जवाहर प्रसाद गुप्ता के प्रयास से उक्त विद्यालय को खोला गया है वे बधाई के पात्र हैं मुझे पूरा विष्वास है कि आदर्श पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे आगे चलकर आईएस आईपीएस इंजीनियर बनकर गांव के साथ देस का नाम रोशन करेंगे ।
सगमा प्रखण्ड के इस पिछड़े गाँव में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से सुरु किए जा रहे विद्यालय यह बताता है कि 2005 के पूर्व का गांव नहीं रह गया है आपलोगों ने जिस उद्देश्य से मुझे विधायक बनाया है उसे पूरा करने के लिए मैं रातदिन लगा रहता हूँ सड़क व बिजली नहीं होता तो यह विद्यालय खुलना भी सम्भव नहीं होता ।
मैं अपनी ओर से विद्यालय परिवार के लोगो को सुभकामना देते हुए आसा करता हूँ कि उक्त विद्यालय का जैसा नाम है उसके अनुरूप शिक्षा दिया जाएगा ।
उक्त सभा को संबोधित करने वालों में जीप सदस्य अंजू यादव प्रमुख अजय साह मानस प्रवक्ता रामेन्द्र मिश्रा का नाम शामिल है जबकि उपस्थित लोगों में भाजपा के वरिष्ट नेता भगत दयानंद यादव मण्डल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव विधायक प्रतिनिधि धर्मजीत गुप्ता बबलू ठाकुर राजेस बैठा श्री राम सेना के संरक्षक रामजन्म गुप्ता विद्यालय के प्रधाना चार्य सबिता गुप्ता मुखिया इंद्रजीत कुषवाहा रामोद प्रसाद आशीष विष्वकर्मा मणिशंकर विष्वकर्म विष्णु प्रसाद गुप्ता दिनेश ठाकुर का नाम शामिल है मंच का संचालन कमेस्वर गुप्ता ने किया ।