whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27270580
Loading...


हेमंत को न्याय दिलाने के लिए महिला मोर्चा ने की मां गढ़देवी मंदिर में अखंड कीर्तन

location_on गढ़वा access_time 25-Feb-24, 06:03 PM visibility 683
Share



हेमंत को न्याय दिलाने के लिए  महिला मोर्चा ने की मां गढ़देवी मंदिर में अखंड कीर्तन


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : न्यायपालिका के साथ जनता व ईश्वर की अदालत में है पूरा भरोसा : मंत्री मिथिलेश झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्याय दिलाने के लिए झामुमो महिला मोर्चा के तत्वाधान में रविवार को जिला मुख्यालय स्थित मां गढ़देवी मंदिर में अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अखंड कीर्तन में गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पादन एवं मद्य निषेध मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी शामिल हुए। सभी ने पूजा अर्चना कर मां गढ़देवी से लोकतंत्र की रक्षा करने एवं राज्य और देश की खुशहाली के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्याय दिलाने की कामना की। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जो स्थिति कर दी है अब लोकतंत्र के मालिक ईश्वर ही हैं।
उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर तो भरोसा है ही, जनता की अदालत और ईश्वर की अदालत में पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि बेवजह, बिना किसी कारण के मोदी जिसे चाहें जेल में डलवा दें। स्थिति यह है कि मोदी जो कहें वही सही। मंत्री ने कहा कि हेमंत सोरेन को झूठे आरोपों पर जल भेजा गया है। उनकी रिहाई के लिए महिला मोर्चा अखंड कीर्तन कर रही है। मां गढ़देवी जरूर न्याय करेंगी। श्री ठाकुर ने कहा कि झामुमो की ओर से सभी मंदिर, मस्जिद, गिरजाघर सहित सभी देवस्थानों में पूजा अर्चना, कीर्तन, इबादत, चादरपोशी एवं प्रार्थना की जा रही है। ईश्वर न्याय जरूर करेंगे। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि भाजपा के आंतरिक सर्वे की रिपोर्ट में यहां लोकसभा चुनाव में उसे 6 से 8 सीट का नुकसान हो रहा था।
साथ ही गत चुनाव में तीन सीट दुमका में 39 हजार, लोहरदगा में 10 हजार तथा खूंटी में मात्र डेढ़ हजार वोट से भाजपा की जीत हुई थी। उस समय पुलवामा हमले और सर्जिकल स्ट्राइक की लहर में भी महागठबंधन ने दो सीट जीता था। जबकि तीन सीट पर काफी कम वोट से भाजपा की जीत हुई थी। भाजपा को यह अच्छी तरह से मालूम है कि हेमंत सोरेन की सरकार ने जिस तरह से जमीनी स्तर पर आदिवासी, मूलवासी के लिए काम किया है, इस बार यहां भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। इसी डर की वजह से भाजपा ने हेमंत सोरेन की छवि धूमिल कर चुनाव में अपना फायदा लेने के लिए उन्हें चुनाव से ठीक पहले जानबूझकर जेल में डाल दिया है। फिर भी झारखंड की जनता भाजपा के नापाक मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी।
मौके पर मुख्य से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, दिलीप गुप्ता, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रेखा चौबे, सचिव चंदा देवी, अराधना सिंह, रेखा पाठक, सोनी देवी, प्रियंका,मीना, गिरजा देवी, मेराल प्रमुख दीपमाला कुमारी, रीता देवी, अनीता देवी, गंगाजली देवी, कंचन झा, अनिता देवी, सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी। गढ़देवी मंदिर के पुजारी राजन पांडेय, चिंटू पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play