whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27272760
Loading...


सरस्वती विद्या मंदिर में क्रिया शोध गोष्ठी का आयोजन

location_on बंशीधर नगर access_time 24-Feb-24, 05:28 PM visibility 663
Share




सरस्वती विद्या मंदिर में क्रिया शोध गोष्ठी का आयोजन


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में शनिवार को बच्चों में इंग्लिश स्पोकन कौशल का विकास कैसे हो ,बिषय पर क्रिया शोध गोष्ठी का आयोजन किया गया. गोष्ठी के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डॉ धर्मचंद लाल अग्रवाल, जिला संचालक काशी प्रजापति, पूर्व प्रधानाध्यापक अनिल सिंह, सहायक शिक्षक अविनाश सहाय, कमलेश पांडेय, आशुतोष शरण सिंह, इंद्रशेखर पांडेय, अमर जायसवाल और प्रो0 विवेक विभूति थे.गोष्ठी को सम्बोधित करते हुये डॉ धर्मचंद लाल अग्रवाल ने कहा की बच्चों में सुनने, लिखने और समझने के कौशल का विकास होना चाहिये. इसके लिये आचार्य एवं दीदीजी के अलावा बच्चों के माताओं को भी बुलाकर इंग्लिश स्पोकन के महत्व के बारे में समझाना और घर पर उसका क्रियान्वन करने पर जोर देना चाहिये. अविनाश सहाय ने अपना विचार व्यक्त करते हुये कहा कि बच्चों के बीच सहज भाव से इंग्लिश का दैनिक प्रयोग हो जिससे बच्चों का शब्दकोश विकास हो ,दबाव का वातावरण नहीं बनायें. सकारात्मक माहौल की ओर उन्मुख करें, जिससे बच्चे सहजता से इंग्लिश को ग्रहण कर सकें. अमर जायसवाल ने कहा कि बच्चों में स्पोकन स्किल डेवलपमेंट के लिये उनके बीच एक्टिविटी कराकर सोचने और बोलने को प्रोत्साहित करना होगा. विवेक विभूति ने कहा कि छोटे बच्चों के बीच एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग कारण और वर्ड पावर बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करें. कमलेश पांडेय ने क्रिया शोध गोष्टी पर अपना विचार व्यक्त करते हुये कहा कि सप्ताह में एक दिन इंग्लिश डे का आयोजन हो, जिससे बच्चों व शिक्षक के बीच इंग्लिश एनवायरनमेंट डेवलप हो. काशी जी ने कहा कि बच्चों के पूर्व ज्ञान के आधार पर उन्हें ग्रुप में सीखाने का प्रयास करें. अनिल सिंह ने कहा कि बच्चों के बीच उत्साह उत्पन्न करके उन्हें खेल-खेल में इंग्लिश सिखायें. इंद्रशेखर पांडेय ने कहा कि बच्चों के बीच ग्रुप डिस्कशन करना और उनकी गलतियों को नोट करके उन्हें बताने से वे जल्दी सीखेंगे. अंत में प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने गोष्ठी को संबोधित करते हुये कहा कि बच्चों को सेंस ऑफ स्ट्रक्चर पढ़ाना है ,जिसमें बच्चे पेन को पेन ही कहे. कलम से ट्रांसलेट नहीं करे. अंत में शोध प्रमुख दीपक कुमार ने सभी आये हुए विद्वत जनों को धन्यवाद ज्ञापन किया.क्रिया शोध गोष्ठी में आचार्य विवेक कुमार, अविनाश कुमार, नंदलाल पांडेय, सुजीत कुमार दुबे, कृष्ण कुमार पांडेय, प्रसून कुमार, सत्येंद्र प्रजापति, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, सुप्रिया कुमारी, प्रियंवदा, आरती श्रीवास्तव, नेहा कुमारी, सलोनी कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play