whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27213453
Loading...


हेमंत की गिरफ्तारी के विरोध में उपवास पर रहे झामुम कार्यकर्ता

location_on बंशीधर नगर access_time 20-Feb-24, 06:51 PM visibility 733
Share



हेमंत की गिरफ्तारी के विरोध में  उपवास पर रहे झामुम कार्यकर्ता


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : ईडी के द्वारा राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किये जाने के विरोध में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के झामुमो कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भवनाथपुर मोड़ हनुमान मंदिर के समीप एक दिवसीय उपवास रख धरना दिया. धरना से पूर्व झामुमो नेताओं ने राम मनोहर लोहिया के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. इस अवसर पर उपस्थित नेता नही झुकेगा झारखंड, हेमंत सोरेन को रिहा करो, जेल का फाटक टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा, केंद्र सरकार हाय हाय, ईडी, सीबीआई का दुरुपयोग बंद करो के नारे लिखे तख्ती लिए हुये थे. उपवास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि एक साजिश के तहत केंद्र के इशारे पर ईडी ने राज्य के मुख्यमंत्री को गलत तरीके से गिरफ्तार करने का काम किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा किये गये साजिश का खुलासा जल्द होगा और हेमंत सोरेन जेल से बाहर होंगे. झामुमो नेता ताहिर अंसारी ने कहा की जिस जमीन को लेकर हेमंत सोरेन को ईडी की टीम ने जेल भेजने का काम किया है, उक्त जमीन का किसी प्रकार का कागजात ईडी ने नही दिखा पाया. भाजपा के लोगो को डर था कि लोकसभा चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पायेंगे. इसके लिए साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल भेजवाने का काम किया, लेकिन पूरे राज्य में उनका मंसूबा सफल नहीं होगा. जनता मुंह तोड़ जबाब देगी. मौके पर झामुमो के जिला उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर पांडेय, केंद्रीय कमिटी सदस्य सुर्यदेव मेहता, झामुमो नेत्री किरण देवी, निर्मल पासवान, कामता प्रसाद, मुकेश सिन्हा,रमेश चंद्रवंशी,झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अमर राम ,अमर नाथ पांडेय, मनोज पासवान, परमबीर राम, राजेंद्र सिंह, दीपक बर्मा,चंदन पांडेय,राजा सिंह, कृष्णा राम, ललू राम, मुन्ना खान, सुरेंद्र गुप्ता, अजय प्रसाद मुखिया सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play