whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26478988
Loading...


खबर सदर अस्पताल से

location_on गढ़वा access_time 20-Feb-24, 06:40 PM visibility 659
Share



खबर सदर अस्पताल से


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : नगर उटारी थाना क्षेत्र के सुलसुलिया गांव में मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई महिला का पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के वन पुरवा गांव निवासी स्वर्गीय सच्चिदानंद दुबे की 55 वर्षीय पत्नी रेशम कुंवर के रूप में हुई है।घटना के संबंध में बताया जाता है कि वह सुलसुलिया अपने मायके से अपने घर आ रही थी। इस दौरान बाइक से वह गिर गई स्थानीय लोगों की मदद से उसे नगर उटारी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गढ़वा : गढ़वा थाना अंतर्गत शहर के चिनियां रोड सहिजना में वृद्ध पिता को गृह प्रवेश कार्यक्रम में ले जाने को लेकर पुत्रों में ही मारपीट की घटना घटित हो गई।
इस घटना में दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में सहिजना निवासी रामध्यान पाल के पुत्र कुलदीप पाल व जीतेंद्र पाल शामिल हैं। दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार रामध्यान पाल अपने बड़े पुत्र प्रभु पाल के साथ रहते हैं। जबकि मंगलवार को रामध्यान पाल के मझले पुत्र उपेंद्र पाल के नए घर का गृह प्रवेश हो रहा था। इसे लेकर उपेंद्र पाल ने पिता रामध्यान पाल को कार्यक्रम में ले जाना चाहा तो प्रभु पाल एवं उनकी पत्नी मीना देवी यह कहते हुए मना कर दिया कि सिर्फ पूजापाठ में दिखावे के लिए पिता को नहीं ले जाने देंगे। इसके पश्चात कुलदीप पाल, उनकी पत्नी उषा देवी एवं जीतेंद्र पाल ने वहां पहुंच कर पिता रामध्यान पाल को ले जाने लगे।
तब प्रभु पाल, उनकी पत्नी मीना देवी, पुत्र नितेश पाल एवं मुकेश पाल ने मिलकर कुलदीप पाल एवं जीतेंद्र पाल की जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में दोनों के सिर एवं शरीर के विभिन्न हिस्से में गंभीर चोट लगी है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play