गढ़वा : गढ़वा जिला भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी ने जिला कार्यसमिति की घोषणा करते हुए हरेंद्र कुमार द्विवेदी, उमेंन्द्र यादव, संजय भगत, मुरली श्याम सोनी तथा राजीव रंजन तिवारी को गढ़वा जिला भाजपा का उपाध्यक्ष बनाया है, जबकि विकास स्वदेशी एवं संतोष दुबे को गढ़वा जिला भाजपा का महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं ठाकुर प्रसाद महतो, मधु लता कुमारी, स्वाति तिर्की, बबलू पटवा तथा महेंद्र सिंह को जिला मंत्री मनोनीत किया है, जबकि मीना गुप्ता को गढ़वा जिला भाजपा का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अतिरिक्त गढ़वा जिला भाजपा कार्यालय का मंत्री बिनोद अग्रवाल तथा गौरीशंकर बिंदु को बनाया गया है। वहीं सूरज गुप्ता राजेश कुमार और विवेकानंद तिवारी को जिला मीडिया प्रभारी, विजेंद्र पाठक, प्रवीण जायसवाल गौतम कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी, पुष्प रंजन, धीरेंद्र कुमार उर्फ गुड्डू एवं सुशील कुमार सिंहा को जिला संयोजक आईटी सेल का दायित्व सौंपा गया है।