whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28168858 readers visited
Loading...

Advertisement

हेमंत के खिलाफ षड्यंत्र पूर्ण कार्रवाई के विरुद्ध झामुमो ने शुरू किया न्याय मार्च

location_on गढ़वा access_time 20-Feb-24, 06:17 PM visibility 680
Share



हेमंत के खिलाफ षड्यंत्र पूर्ण कार्रवाई के विरुद्ध झामुमो ने शुरू किया न्याय मार्च


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : हेमंत सोरेन के विरुद्ध केंद्र सरकार द्वारा षड्यंत्र पूर्ण कार्रवाई के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने न्याय मार्च की शुरुआत की है। मंगलवार को गढ़वा प्रखंड के कोरवाडीह पंचायत से न्याय मार्च की शुरुआत की गई। इस न्याय मार्च में झामुमो ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाला। जिले के सभी पंचायतों में न्याय मार्च का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने इमाम मौलाना खुर्शीद एवं मंदिर के पुजारी हर्ष चौबे को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि केंद्र में जब से भाजपा की सरकार बनी है, लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में केंद्र की भाजपा सरकार ने जनहित का कोई कार्य नहीं किया। बल्कि सिर्फ जाति एवं धर्म के नाम पर पूरे देश में लोगों को बांट कर रख दिया है। साथ ही केंद्र सरकार ने एक और काम किया है कि जिस राज्य में भाजपा की सरकार नहीं बनी, जिस राज्य की जनता ने भाजपा को ठुकरा दिया। वहां केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर सरकार को प्रताड़ित करने एवं विकास कार्य को करने का काम किया है। मंत्री ने कहा कि न्याय यात्रा का मकसद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जनहित के किए गए कार्य एवं केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा विकास को बाधित करने के लिए रचे जा रहे षड्यंत्र को जन-जन तक पहुंचना है। ताकि जनता समय आने पर नापाक मंसूबे वालों को मुंहतोड़ जवाब दे सके।
Advertisement
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अपने घर परिवार को भूलकर दिन-रात राज्य के विकास में लगे रहते थे। उन्होंने पद एवं प्रोटोकॉल की परवाह किए बगैर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के पास जाकर राज्य के 8 लाख गरीबों को आवास का पैसा देने की गुहार लगाई। फिर भी केंद्र ने एक पैसा नहीं दिया। तब राज्य सरकार ने अपने पैसे से राज्य के 20 लाख गरीबों को आवास देने का ऐलान किया और आज कार्य प्रगति पर है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि जनता का काम करना, उन्हें हक, अधिकार दिलाना यदि अपराध है तो इस लोकतंत्र का मालिक भगवान ही हैं। केंद्र सरकार आज जिस तरह से केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग कर राज्य के विकास को बाधित कर रही है, जनता उसे कभी माफ नहीं करेगी।
Advertisement
मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार अभिव्यक्ति की आजादी छीनना चाहती है। आने वाले समय में स्थिति ऐसी होगी कि आम जनता अपने मन से घर से बाहर तक नहीं निकल सकती। जनता का मतदान का अधिकार भी छीना जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब से राज्य में महागठबंधन की सरकार बनी है। तब से केंद्र तरह-तरह के हथकंडा अपना रही है। पहले तो राज्यपाल के पास लिफाफा आया। उसके बाद झारखंड की राजनीति में उथल-पुथल मच गई। लेकिन आज तक वह लिफाफा कहां है पता नहीं चला। मंत्री ने कहा कि झारखंड का विकास केंद्र सरकार को रास नहीं आया। तब तरह-तरह के हथकंडे अपना कर उन्होंने हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया। मौके पर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा चौबे, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, वीरेंद्र यादव, सुमेर चौधरी, मदनी खान आदि ने विचार व्यक्त किया।
Advertisement
कार्यक्रम का संचालन मुखिया शरीफ अंसारी ने किया मौके पर मुख्य रूप से फैजूल अंसारी, अमित सिंह, अफजल अंसारी, भगवान राम, सफीक अंसारी, चंदा देवी, सोनी देवी, अराधना सिंह, शिवनाथ चौधरी, चंचल रवि, शंभू राम, सकीना बीवी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। सरकार का लक्ष्य झारखंड का विकास करना है : मंत्री मिथिलेश गढ़वा : गढ़वा विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर को झारखंड सरकार में पुनः मंत्री बनाए जाने के बाद वे सोमवार को गढ़वा पहुंचे। मंत्री श्री ठाकुर को गढ़वा पहुंचने पर झामुमो में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। गढ़वा आगमन का दौरान काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता दोपहिया एवं चार पहिया वाहन से गढ़वा-शाहपुर मार्ग पर तहले नदी पुल के पास पहुंचे।
Advertisement
मंत्री को वहां पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री ठाकुर को फूल माला पहनकर भव्य स्वागत किया। वहीं से सभी कार्यकर्ता मंत्री का अगवानी करते हुए जुलूस के शक्ल में गढ़वा पहुंचे। इस दौरान चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के लोगों ने भी मंत्री को बुके देकर स्वागत किया। गढ़वा पहुंचने के बाद मंत्री श्री ठाकुर ने टंडवा में शाहपुर मोड़ पर स्थित पुरनचंद की प्रतिमा, रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क में इंदिरा गांधी की प्रतिमा, सहिजना मोड़ पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा, चिनिया मोड़ पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंगलवार को मंत्री श्री ठाकुर ने मां गढ़देवी के मंदिर, मां दुर्गा मंदिर, मां काली मंदिर और बजरंगबली के मंदिर में माथा टेका।
Advertisement
पूजा-अर्चना कर उन्होंने झारखंड की समस्त साढ़े तीन करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने मां गढ़देवी से समस्त लोगों का कल्याण करने, सभी को विरोधियों की साजिश के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने और उनसे मुकाबला करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उन्होंने झारखंड की प्रगति के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी लिया। मंत्री ने झारखंड के लोगों की समृद्धि और समाज को समानता की दिशा में अग्रसर होने का आह्वान किया। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य विकास है और वह सभी वर्गों के लोगों के हित में काम करेगी। इससे न केवल झारखंड का विकास होगा, बल्कि राज्य की प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play