whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27189227
Loading...


कानू वैश्य संघ का पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न

location_on गढ़वा access_time 19-Feb-24, 08:03 PM visibility 710
Share



 कानू वैश्य संघ का पारिवारिक मिलन समारोह  संपन्न


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : कहा आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ता है पारिवारिक मिलन समारोह : अध्यक्ष राम बहादुर साह गढ़वा जिला कानू वैश्य संघ का पारिवारिक मिलन समारोह रविवार को स्थानीय आशीर्वाद मैरिज हॉल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गढ़वा जिला के साथ पलामूं, लातेहार, चंदवा, लोहरदगा एवं निकटवर्ती राज्य उत्तरप्रदेश से पधारे सभी कानूवंशी अतिथिगणों द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ की गई। अतिथियों के स्वागत में वैष्णवी राज एवं ग्रुप द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान और नृत्य से उपस्थित जनसमूह भाव विभोर हो उठा। कानूवंशियों के कुलगुरु संत शिरोमणि कंकाली बाबा के तस्वीर पर पुष्पार्चन के उपरांत गढ़वा जिला कानू वैश्य संघ द्वारा प्रकाशित "अरुणोदय" नामक स्मारिका का विमोचन मंचासीन अतिथियों के द्वारा किया गया।
पारिवारिक मिलन समारोह पर प्रकाश डालते हुए अध्यक्ष राम बहादुर साह ने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी सौहार्द और भाईचारा बढ़ता है। तथा वर-वधुओं की तलाश का रास्ता भी सुगम होता है। इनके अतिरिक्त दूर दराज से आए वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम के मध्य में उपस्थित जन समुदाय ने जादूगर विजय हिन्द की जादूगरी और नृत्य ग्रुप द्वारा प्रस्तुत नृत्य का खूब आनन्द उठाया। इस समारोह में उपस्थित जनसमूह ने सहभोज का लुत्फ भी लिया। इस कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार प्रोफेसर ज्योति कुमारी, रिंकू कुमारी, वार्ड पार्षद, कोमल देवी, समाजसेविका एवं रामजी प्रसाद, अंचल अधिकारी, शिव प्रसाद साहू, से०नि० दारोगा, कृष्णा साहू, ASI, रामाश्रय साहू, शिक्षक, दशरथ साहू और गंगा साहू, रेलवे गार्ड, जगन्नाथ प्रसाद जैसे सम्मानित व्यक्तियों के अतिरिक्त हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुषों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के समापन पर समाज की ओर से सभी मंचासीन अतिथियों को अंगवस्त्र एवं पौधा भेंट कर उन्हें ससम्मान विदाई दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील कुमार, वार्ड परिषद प्रतिनिधि महिपाल कुमार, रोहित कुमार, संजय कुमार, मोतीचन्द प्रसाद, मनदीप प्रसाद, सुशील कुमार, दिनेश प्रसाद, करीमन साह संतोष कुमार, राजकुमार प्रसाद, शिवप्रसाद साव, शशि साव, विकास साव, राजीव रंजन कुमार, चंदन कुमार, शिवशंकर प्रसाद तथा सोनू कुमार गुप्ता ने अपनी महती भूमिका निभाई।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play