whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26478224
Loading...


बीएसएम कालेज के शिक्षकों ने पूर्ण वेतन की मांग को ले प्राचार्य को महाविद्यालय जाने से रोका , प्रचार्य ने भुगतान किया पूर्ण वेतन

location_on भवनाथपुर access_time 19-Feb-24, 05:50 PM visibility 658
Share



बीएसएम कालेज के शिक्षकों ने पूर्ण वेतन की मांग को ले प्राचार्य को महाविद्यालय जाने से रोका , प्रचार्य  ने भुगतान किया पूर्ण वेतन


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : बोकारो स्टील माइंस महाविद्यालय के शिक्षको का मासिक वेतन पूरा भुगतान नही किये जाने से क्षुब्द होकर शिक्षक संघ द्वारा अपने प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत सोमवार को कॉलेज गेट पर प्राचार्य का महाविद्यालय मेंअंदर जाने से रोका। शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनेश सिंह ने बताया कि प्राचार्य के द्वारा पिछले शासी निकाय में लिए गए निर्णयों की अवहेलना की गई है, साथ ही शासी निकाय द्वारा नियुक्त वित्तीय सलाहकार समिति को दरकिनार करते हुए एक पक्षीय शिक्षकेतर कर्मियों का पूरा वेतन भुगतान किया गया, जबकि सहायक प्राध्यापको को इससे वंचित रखा गया है। धरना स्थल पहुंचे प्राचार्य आरपी शुक्ला ने शिक्षको को उनके मांगो के पर सभी शिक्षको का पूरा वेतन देने का अविलंब भुगतान करा दिया।
इस मौके पर प्रो. सुरेंद्र चंद्रवंशी, प्रो. अनेश सिंह, प्रो. बिनोदानंद पाठक, विरेंद्र विश्वकर्मा, अरुण कुमार, उमेश पाठक, जीसी यादव, एपीएस सेंगर, विनोद मिश्रा, सीबी चौबे, नेयाज खाँ, शशि कुमारी, श्रीराम सिंह, शांति कुमारी, बीबी सिंह आदि उपस्थित थे। *क्या कहते हैं शासी निकाय सदस्य* शासी निकाय के सदस्य सह प्रोफेसर अरविंद सिंह सेंगर ने बताया कि एक साल पूर्व शासी निकाय की बैठक में प्राचार्य आर पी शुक्ला ने जीबी के सामने प्रस्ताव रखा था कि महाविद्यालय में पैसा नही आरहा है इसलिए आर्थिक तंगी के कारण ईपीएफ नही भरा रहा है सभी कर्मियों का आधा बेतन भुकतान करने का समस्त जीबी के सदस्यों के सहमती से पारित हो गया,जबकि की मैं इसके खिलाफ था।
ईपीएफ का अंशदान हमलोग का पहले हीं काटा गया था बावजूद हमलोग का जमा नहीं किया गया था। तब से ही सभी कर्मियों का आधा वेतन मिलता था सभी लोग नियमित कार्य कर रहे थे कि अचानक प्राचार्य आर. पी. शुक्ला के द्वारा जनवरी 2024 का शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का पूर्ण बेतन कर दिया और हमलोगों पर कोई विचार नही किया गया। इस बात को लेकर हमलोग प्राचार्य के पास गए कि शासी निकाय की अवहेलना कैसे की गई अगर शासी निकाय में निर्णय लिया गया था तो शासी निकाय में ही यह संशोधन होता। अगर उनलोग को पूर्ण वेतन दी गई है तो हम लोग को भी पूर्ण बेतन दी जाए हम लोग का इतना ही मांग था। पिछले 12 तारीख को हमलोगों ने शासी निकाय की सभी सदस्यों को इसकी सूचना दी थी। हमलोगों पर विचार किया जाए।
हमलोगों ने 12 जनवरी से शनिवार तक कार्य बहिष्कार कर इंतजार करता रहा कि हमलोग के पास आएंगे और मांग को समझेंगे। जब शनिवार तक कोई नही आया तो हम शिक्षक संघ ने बैठक कर यह निर्णय लिया कि हमलोग सोमवार को गेट के पास बैठेंगे और प्राचार्य को महाविद्यालय में अंदर जाने से रोकेंगे। *क्या कहते हैं प्राचार्य* प्राचार्य आरपी शुक्ला ने कहा कि ननटीचिंग कर्मचारियों ने सचिव से मुलाकात किया, सचिव के आदेश पर गैर शिक्षण कर्मचारियों का बेतन पूर्ण दिया गया है। हमने सभी शिक्षकों से भी कहा था कि आप लोग भी जा कर सचिव से मिलकर बात कीजिए उन्हके द्वारा जैसा निर्णय लिया जाएगा होगा लेकिन इनलोगों ने नही मिला मुझे ही बात करने को बोल रहे थे सचिव महोदय शादी में व्यस्त हैं इस लिए बात नही हो पाई। 28 फरवरी से बच्चों का परीक्षा है इस लिए हम अपने रिक्स पर सभी शिक्षकों का पूर्ण वेतन भुकतान कर रहे हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play