whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162123 readers visited
Loading...

Advertisement

रूप अलंकार ज्वेलर्स लूट कांड का आरोपी लूट के आभूषण व पिस्टल के साथ गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 18-Feb-24, 05:18 PM visibility 749
Share



रूप अलंकार ज्वेलर्स लूट कांड का आरोपी लूट के आभूषण व पिस्टल के साथ गिरफ्तार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने गढ़वा शहर के मेन रोड पर गढ़देवी मोड के निकट स्थित रूप अलंकार ज्वेलर्स लूट कांड का उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी को लूट के आभूषण व हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। उक्त जानकारी देते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने बतलाया कि विगत 13 फरवरी को घटी लूट कांड का उद्भेदन के लिए उन्होंने एसआईटी का गठन किया था। 28 सदस्यीय एसआईटी ने लूट कांड के बाद लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार तथा दूसरे शहरों में छापामारी अभियान चला रही थी। मगर लुटेरे अपना लोकेशन लगातार बदल रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने शहर के मथुरा बांध के पास स्थित एक कमरे में जब छापामारी की तो इस लूट कांड का मुख्य आरोपी गढ़वा शहर के सोनपुरवा निवासी प्रदीप डोम को गिरफ्तार कर लिया गया।
Advertisement
मगर उसका साथी पलामू जिले के चैनपुर निवासी बुकी सोनी तथा गढ़वा शहर के ही नगवां निवासी अजीत साह उर्फ छोटू पुलिस की भनक लगते ही फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने उक्त स्थान से दो देशी पिस्तौल तथा दो कट्टा, 16 कारतूस एवं लुटे गए आभूषण प्रदीप के निशानदेही पर अरहर के खेत से बरामद किया है । पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि दरअसल इस लूट कांड का मुख्य मास्टरमाइंड गिरफ्तार प्रदीप ही है। उसी ने इस पूरे लूट कांड को अंजाम देने की प्लानिंग की थी। उसकी योजना थी कि एक साथ बड़ा खजाना रूप अलंकार ज्वेलर्स से हासिल हो सकता है। लिहाजा इसी प्लान के तहत उसने पहले दो लोगों के साथ आकर खरीददार के रूप में दुकान में प्रवेश किया तथा बाद में उसका तीसरा साथी भी आ गया।
Advertisement
उन्होंने बताया कि उक्त तीनों ने मिलकर इस लूट कांड को अंजाम दिया, जिसमें 3 किलो 800 ग्राम सोना, हीरे तथा रोल्ड गोल्ड का ज्वेलरी उक्त लुटेरों ने लूट लिए थे, तथा फायरिंग भी किया था। उन्होंने कहा कि इस लूट कांड के उद्भेदन के लिए 28 सदस्यीय एसआईटी टीम के द्वारा इस लूट कांड का उद्भेदन किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शीघ्र ही फरार दोनों अन्य लुटेरे को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने एसआईटी की टीम में शामिल कर्मियों को को पुरस्कृत भी किया है। गढ़वा जिला स्वर्णकार संघ ने भी पुलिस को सफलता के लिए बधाई दी है। विदित हो कि गढवा शहर के गढ़देवी मोड पर 13 फरवरी को घटी, अब तक की गढ़वा शहर के सबसे बड़े इस लूट कांड को लेकर पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी, शहर के व्यवसायियों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे।
Advertisement
मगर जिस तत्परता के साथ पुलिस ने इस लूट कांड का एक सप्ताह के अंदर न केवल उद्भेदन किया है, बल्कि लूट की 5 किलो 800 ग्राम में से 3 किलो 500 ग्राम सामग्री भी कर लिया गया है। इससे पुलिस की साख बढ़ी तो है, मगर पुलिस के सामने दो फरार लुटेरों की गिरफ्तारी की अभी तक चुनौती बनी हुई है। साथ ही अरहर के खेत में करोड रुपए का बैग में पड़ा आभूषण बरामदगी की पुलिस की उद्भेदन की कहानी पर भी लोग हैरानी जता रहे हैं, तथा सवाल खड़ा कर रहे हैं कि क्या यह संभव है कि ऐसी बेशकीमती ज्वेलरी, जिसे लूटने के लिए लुटेरे जान की बाजी लगाए थे, उसे यूं ही अरहर के खेत में छुपा कर रखे होंगे, या वास्तविकता कुछ और है? शायद इसे भी पुलिस को और स्पष्ट करने की जरूरत है।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play