whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27176149
Loading...


दो बाईको के बीच हुई आमने -सामने की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से हुए घायल

location_on भवनाथपुर access_time 15-Feb-24, 05:17 PM visibility 716
Share



दो बाईको के बीच हुई आमने -सामने की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से  हुए घायल


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य मार्ग स्थित देवीधाम से आगे तीखे मोड़ पर गुरुवार के शाम दो बाईको के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में रेहला थाना क्षेत्र के मुरमा खुर्द निवासी सुदेश्वर यादव पिता बिकाऊ यादव, छतरपुर थाना क्षेत्र के खुखरो निवासी विकास सिंह तथा भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अधौरा गांव निवासी अरविंद सिंह पिता राजेंद्र सिंह व बादल सिंह पिता बिनोद सिंह का नाम शामिल है। उक्त सभी घायलों को स्थानीय लोगो के सहयोग से 108 सरकारी एम्बुलेंस पर लाद कर ईलाज हेतु स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ चिकित्सको द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सुदेश्वर यादव तथा विकास सिंह की नाजुक स्थिति को देखते बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार सुदेश्वर यादव गुरुवार के शाम में भवनाथपुर प्रखंड के कैलान गांव स्थित अपने ससुराल चंद्रदेव यादव के घर जा रहे थे, जबकि टाउनशिप की तरफ से एक ही बाईक पर सवार नशे में धुत विकास सिंह, अरविंद सिंह व बादल सिंह ने तेज रफ्तार में सुदेश्वर की बाईक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाईक सवार चारो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर बाईक दुर्घटना की जानकारी मिलते ही भवनाथपुर थाना के सअनि प्रभु मेहता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त दोनो बाईक को जब्त कर थाना लाया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play