whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27178298
Loading...


विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में हुई मौत,मायके वालों ने लगाया हत्या करने का आरोप

location_on गढ़वा access_time 14-Feb-24, 09:04 PM visibility 661
Share



विवाहिता की संदेहास्पद  स्थिति में  हुई मौत,मायके वालों ने लगाया हत्या  करने का आरोप


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र के टंडवा पूरन चौक मोहल्ला निवासी सुमित लाल की पत्नी नीतू कुमारी 22 वर्ष की बुधवार को संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। इसे लेकर मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर साजिश कर नीतू कुमारी की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। जबकि मृतका के ससुरालवालों के अनुसार नीतू ने सास ससुर से अलग रहने की जिद कर रही थी। इसकी गुस्से में उसने अचानक फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतका के पति सुमित लाल ने बताया कि नीतू कुमारी ने उस पर माता-पिता से अलग होने के लिए दबाव बना रही थी। इसे लेकर पति पत्नी में नोकझोंक हुई थी। तब सुमित ने कांडी में उसके मायके वालों को फोन पर पूरी बात बताया था।
तब उसके मायके के लोगों ने फोन पर ही समझाते हुए छोटी-मोटी बात को नजरअंदाज कर समझौता करने की नसीहत दी। सुमित के अनुसार नीतू ने बुधवार की सुबह में घर में खाना बनाकर सभी लोगों को खिलाया। इसके बाद अचानक घर में फांसी लगा ली। इसकी जानकारी मिलने के बाद उसे फांसी के फंदे से उतार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतका के पिता सह गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र के कांडी बाजार निवासी भीम लाल ने बताया कि उसकी पुत्री ने बुधवार की सुबह 10 बजे अपने मायके में फोन लगाकर सबसे हंसी खुशी से बात की थी। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे उसके ससुराल से फोन किया गया कि आप गढ़वा जल्द पहुंच जाइए। कई बार पूछे जाने के बाद भी वे लोग घटना की जानकारी नहीं दिए।
जबकि गढ़वा पहुंचने पर नीतू का शव सदर अस्पताल में पड़ा मिला। मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या नहीं कर सकती है। साजिश के तहत उसकी हत्या कर फांसी के रुप दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। इधर, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गढ़वा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर मृतका के ससुरालवालों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play