whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27188184
Loading...


पीएम पोषण योजना के तहत कुकिंग कम्पटीशन का आयोजित

location_on बंशीधर नगर access_time 14-Feb-24, 06:10 PM visibility 664
Share



पीएम पोषण योजना के तहत कुकिंग कम्पटीशन का आयोजित


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय में बुधवार को पीएम पोषण योजना के तहत कुकिंग कम्पटीशन का आयोजन किया गया. प्रखंड के सभी सीआरसी स्तरीय चयनित प्रतिभागियों के बीच प्रतियोगिता आयोजित किया गया. प्रतियोगिता में सभी रसोईया के द्वारा मेनू के अनुसार स्वादिष्ट भोजन तैयार किया गया. सभी रसोईया के द्वारा पूरी मेहनत व लगन से विभिन्न तरह के व्यंजन तैयार किया गया.विजेता व उपविजेता का चयन निर्णायक मंडल के सदस्य अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तहमीना परवीन, सीआरपी शोभा पांडेय , तथा बाल संसद के सदस्य लक्ष्मी कुमारी द्वारा किया गया.निर्णायक मंडल के सदस्यों ने भोजन चखने के बाद निर्णय लिया की सभी रसोईया बहनों के द्वारा एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किया गया है.विभागीय निर्देश के अनुसार निर्णायक मंडल के सदस्यों ने सीआरसी कन्या मध्य विद्यालय के रसोईया लक्ष्मी देवी को विजेता तथा उच्च विद्यालय जमुआ के सकुनीदेवी को उप विजेता के रूप में चयन किया. विजेता और उपविजेता रसोईया को प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी तहमीना परवीन ,प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिरेन्द्र पांडेय,सीआरपी शोभा पांडेय ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया. एमडीएम प्रभारी अमित कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि विभागीय आदेश के तहत चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि दिया जायेगा तथा चयनित रसोईया को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना है.इसकी जानकारी बाद में दिया जायेगा.मौके पर सीआरपी संजय कुमार सिंह,रामलला मिश्रा अविनाश सिन्हा, सुभाष राम, रेयासत अंसारी, प्रदीप कुमार,नजरा बीबी,रजनी देवी,सुमित्रा देवी, गायत्री देवी, अनिता देवी, मिथलेश पासवान सहित सभी प्रतिभागी उपस्थित थे.।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play