मेराल :
मेराल प्रखंड अंतर्गत बुधवार को दोपहर के 4:00 बजे विभिन्न गांव में बिन मौसम बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। मुख्यालय के अलावा हासनदाग गांव सहित कई गांव में ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई है जिससे एक तरफ किसानों के चेहरे पर बारिश को लेकर खुशी है तो वहीं दलहन तेलहन खेती को लेकर ओलावृष्टि से नुकसान होने की मायूसी है।

कई किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि होने से दलहन तेलहन के साथ सब्जी फसलों पर काफी असर पड़ेगा। जिसमे सरसों अरहर चना मसूर सब्जी इत्यादि शामिल है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।