गढ़वा : गढ़वा चिनिया मार्ग पर मेराल थाना क्षेत्र के चामा गाँव के पास बुलेट व मोटरसाइकिल के टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार दो छात्रा सहित तीन लोग घायल हो गए ।
घायलों में डंडई थाना के झोतर गांव निवासी स्वर्गीय इंद्रदेव यादव का पुत्र शिवपूजन यादव उसकी पुत्री विमला कुमारी एवं मेराल थाना के पेंदली गाँव निवासी मुंद्रिका राम की पुत्री ज्योत्सना कुमारी के नाम शामिल है सभी को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध मे बताया गया कि शिवपूजन यादव अपनी पुत्रीको रामसाहू उच्च विद्यालय से इंटर के परीक्षा दिलवाकर कर वापस अपने घर लौट रहे थे इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बुलेट सवार चामा गांव निवासी आदम अंसारी का पुत्र खुर्शीद अंसारी व शकमुद्दीन अंसारी का पुत्र एजाज अंसारी से टक्कर हो गई इस घटना में शिवपूजन यादव सहित दोनों छात्राएं घायल हो गए घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से तीनों को गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया