बंशीधर नगर :
मंगलवार को 6 परीक्षा केंद्रों पर इंटर के इतिहास विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई। कुल 2388 परीक्षार्थियों में 2362 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
टीडीएम इंटर महाविद्यालय परीक्षा केंद्र के केंद्राधीक्षक धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि कुल 334 में 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे, जबकि 332 ने परीक्षा लिखा। एसपीडी इंटर महाविद्यालय के राजू प्रसाद राज ने बताया कि कुल 322 में 317 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 5 अनुपस्थित थे। मां नगीना शाही इंटर महाविद्यालय के सविता कुमारी ने बताया कि कुल 314 में 310 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय के सविता गुप्ता ने बताया कि कुल 367 में 4 अनुपस्थित थे, जबकि 363 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
जमा दो उच्च विद्यालय के वीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि कुल 625 में 617 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 8 अनुपस्थित थे। सरस्वती विद्या मंदिर के रविकांत पाठक ने बताया कि कुल 426 में 423 परीक्षार्थी परीक्षा लिखे, 3 अनुपस्थित थे।