भवनाथपुर :
थाना क्षेत्र कैलान पंचायत निवासी संजय साह पिता लालू साह का भवनाथपुर टाउनशिप मुख्य मार्ग के रेलवे साइडिंग पेट्रोल पंप के पासअज्ञात गाड़ी के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें तत्काल इलाज हेतु भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जाहाँ डाक्टर अभिनित विश्वास द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर ईलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है, संजय साह शाम को अपने लूना से भवनाथपुर से अपने घर कैलान जा रहा था कि रेलवे साइडिंग पेट्रोल टंकी के पास अज्ञात गाड़ी के धक्का लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए।