बंशीधर नगर (गढ़वा) : पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोपी बिशुनपुर गांव निवासी नूर मोहम्मद अंसारी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया। नूर मोहम्मद के खिलाफ उसकी पतोहु आसमीना बीबी ने थाने में मामला दर्ज कराया है। आसमीना ने पति इसराइल अंसारी, ससुर नूर मोहम्मद अंसारी, सास सैरून बीबी व ननद अजमेरन बीबी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराई है।